Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...

टंकी पर लड़की, सीट पर लड़का… बाइक पर ऐसे लिपटकर बैठे कपल, की अश्लीलता; वीडियो वायरल

41

राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद में चलती बाइक पर एक प्रेमी जोड़े की खुलेआम अश्लीलता का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. 34 सेकंड का यह वीडियो नंदग्राम थाना क्षेत्र में सिटी फॉरेस्ट राजनगर एक्सटेंशन का है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि इस रोड पर काफी ट्रैफिक है, लोग इस प्रेमी जोड़े की हरकत को देख भी रहे हैं, बावजूद इसके दोनों बेशर्मी की हदों को पार करते हुए बाइक चलाते हुए चले जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि दो दिन पहले यह वीडियो वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने बनाई और सोशल मीडिया में डाल दी थी.

अब गाजियाबाद पुलिस इस वीडियो के जरिए आरोपी प्रेमी जोड़े की पहचान में जुटी है. इस वीडियो में शाम का दृष्य नजर आ रहा है. दिल्ली-नोएडा में नौकरी करने वाले लोग एलिवेटेड रोड से अपने घरों को लौट रहे हैं. इन्हीं के बीच एक युवक और युवती भी बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद की ओर से उल्टी दिशा में आ रहे हैं. युवक बाइक चला रहा है, लेकिन युवती उसके आगे उल्टी दिशा में मुंह करके बैठी है. इस दौरान वह युवक के साथ अश्लील हरकतें कर रही है. लोग इन दोनों को इस तरह की शर्मनाक हरकत करते हुए देख रहे हैं और नजरें नीची कर वहां से निकलते जा रहे हैं.

प्रेमी जोड़े की पहचान में जुटी पुलिस

संयोग से इसी दौरान किसी कार सवार व्यक्ति ने इस प्रेमी जोड़े का पीछा कर अपने मोबाइल फोन के कैमरे से वीडियो बना लिया. यही वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर लोग तरह तरह का कमेंट कर रहे हैं. दरअसल यह प्रेमी जोड़ा जिस प्रकार से बाइक चला रहा है और चलती बाइक पर अश्लील हरकतें कर रहा है, उससे हादसा होने की संभावना है. ऐसे में तमाम लोगों ने यह वीडियो गाजियाबाद पुलिस को टैग कर आरोपी प्रेमी जोड़े के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक वीडियो में दिख रहे युवक और युवती की पहचान की कोशिश की जा रही है;

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.