Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कांग्रेस ने युग पुरुष आश्रम की जांच की मांग की, दिव्यांग बच्चों की मौत के बाद अब लगाए यह गंभीर आरोप

32

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दिव्यांग बच्चों की मौत के बाद अब युगपुरूष आश्रम पर लड़कियों को बेचने का आरोप लगा है। आश्रम संचालक पर लड़कियों को बेचने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन से जांच की मांग की है। दरअसल इन्दौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के युगपुरुष आश्रम में कई अनियमितताओं पर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लड़कियों को बेचने मानव तस्करी, लाडली लक्ष्मी योजना, आर्थिक भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय एजेंसी से जांच करवाने की मांग रखी है। इसके साथ ही छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी हत्या के आरोपी रेखा चौहान को देने का भी आरोप लगाया है। वहीं अनाथ आश्रम में बच्चों की मौत छुपाने का भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक से मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व आश्रम में कई बच्चो की मौत हो गई थी और पांच बच्चों की मौत को छुपाया गया था और दोषियों पर एफ आईआर तक नहीं की गई है। इसी की जांच को लेकर और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर और मुख्यमंत्री के नाम डीसीपी को ज्ञापन दिया गया है। डीसीपी विनोद मीना ने बताया कि पूर्व में कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा एक जांच कमेटी बनाकर जांच की जा रही है, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.