Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

इंदौर सदर बाजार थाने के आरक्षक ने किया सुसाइड, अफसर बोले – डिप्रेशन में था थाने भी नहीं जा रहा था

88

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के सदर बाजार थाने में पदस्थ एक सिपाही ने रविवार दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वह कुछ समय से नौकरी से डिप्रेशन में चल रहा था। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले  सदर बाजार थाने में पदस्थ सिपाही महेश घामड़ ने अपने निवास स्थान गांधी नगर क्षेत्र स्थित समर्थ सिटी में अपने घर में फांसी लगा ली।

वह दोपहर में घर पर अकेला था, इस दौरान उसने यह कदम उठा लिया। मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में जांच की जा रही है। महेश ने कुछ समय पहले ही गांधी नगर में नया घर बनवाया था। उसके परिवार में दो बच्चे और पत्नी हैं। वह थाने भी नहीं जा रहा था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं उनके परिवार से भी संपर्क किया गया है। और उनके बयान लिए जा रहे है बहरहाल ऐसे कितने ही पुलिस कर्मी है जो अपनी नौकरी या अपने बड़े अधिकारियो से प्रताड़ित है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.