Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

इंदौर की महिला सरपंच का 15 अगस्त को प्रधानमंत्री दिल्ली में करेंगे सम्मान, पंचायत में जनता से जुड़े तेजी से हुए विकास कार्य

47

इंदौर। पूरे देश में करीब 2 लाख 50 हजार से अधिक सरपंचों में से 200 महिला सरपंचों को उनकी पंचायत में बेहतर कार्य के लिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले से सम्मानित करेंगे। उन 200 महिला सरपंचों में से इंदौर जिले से लसूडिया परमार की महिला सरपंच त्रिशिता का चयन हुआ है। दरअसल सरपंच त्रिशिता वाजपेई ने अपनी पंचायत में विकास कार्य और जनता से जुड़े कार्य किए हैं। यह पहली पंचायत है,जहां बच्चों के लिए खेल मैदान बनवाया गया है।

साथ ही पूरी पंचायत में मात्र अभी अपने 2 साल के कार्यकाल में 80 फीसदी अंडरग्राउंड ड्रेनेज लाइन बिछाई जा चुकी है, साथ ही तालाब गहरीकरण किया गया है जिसके कारण जमीन का जलस्तर साल भर अच्छा बना रहता है, इसके साथ ही गांव की महिलाओं के उज्जवल भविष्य और आत्मनिर्भरता के लिए महिला आजीविका सिलाई सेंटर की स्थापना की गई।

इसके अलावा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण जिले में सबसे ज्यादा टैक्स कलेक्शन भी इसी पंचायत में हुआ है। त्रिशिता  का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सम्मान होने की खबर सुनने के बाद से उनके परिवार और पंचायत में ख़ुशी का माहौल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.