Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बॉबी देओल-सूर्या की पिक्चर का तूफ़ानी ट्रेलर कोई एक फिल्म नहीं, कई फिल्मों की खिचड़ी है!

44

Kanguva Tailer आ चुका है, और अपने साथ ला चुका है तबाही. ऐसा कहने की कुछ वजहें हैं, जो आगे के तमाम शब्दों में आपको पता चलेंगी. जब रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ का ट्रेलर आया था, लोगों ने संदीप रेड्डी वांगा की खूब तारीफ की थी. कहा गया कि फिल्मों के ट्रेलर ऐसे काटे जाने चाहिए. Kanguva के लिए भी ऐसा ही कहा जा सकता है.

बहुत दिनों के बाद कोई इतना हार्ड हिटिंग ट्रेलर देखने को मिला है. लेकिन इस ट्रेलर में कई और फिल्में दिखती हैं. बहरहाल, आइए अभी ट्रेलर पर बात करते हैं.

एक ट्रेलर में कई फिल्में हैं!

इस ट्रेलर की सबसे अच्छी बात है. इसका फास्ट पेस होना. चमत्कृत करने वाले दृश्य, जो दिल दहला दें. चाहे वो Bobby Deol का इन्ट्रोडक्शन हो या फिर Suriya का. ट्रेलर खटाखट आगे भागता है. और पीछे छोड़ता जाता है कुछ फिल्मों के पदचिन्ह. Devara जैसा कलर कलर पैलेट दिखता है. ‘पाइरेट्स ऑफ करेबियन’ की झलक भी दिखती है. जैसे ‘बाहुबली’ से भी कुछ बड़ा बनाने की कोशिश की है.

कुछ-कुछ ‘कांतारा’ की छवि भी इसमें दिखती है. हमारे साथी केतन का कहना है कि इसमें ‘वाइकिंग्स’ और ‘चाइना गेट’ भी है, जो कि कई मायनों में सच भी है. आपने यदि ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ और ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’ देखा है, तो वो भी Kanguva के ट्रेलर में आपको जरूर दिखेंगे. हो सकता है थोड़ी देर बाद सोशल मीडिया पर कुछ सुधीजन इसके सीन्स को कहीं से कॉपी भी बताएं, और तुलनात्मक अध्ययन किया जाए.

विदेशी आक्रांताओं से युद्ध!

ट्रेलर से कुछ खास नहीं पता चलता है. पर जितनी जानकारी है उसके अनुसार ये पिक्चर 16वीं सदी के आसपास सेट है. लेकिन ट्रेलर देखकर लग रहा है कि जिस आईलैंड की बात हो रही है, ये शायद इससे भी पहले की कहानी हो सकती है. बाकी पहले-पहल ये समझ आ रहा है, जब फ़्रांसीसी और पुर्तगाली भारत में घुसना शुरू हुए, ये उसी समय की स्टोरी है.

बॉबी देओल और सूर्या का डेडली कॉम्बिनेशन

बॉबी देओल को ‘एनिमल’ के बाद विलेन के तौर पर खूब भुनाया जा रहा है. यहां भी उनका लुक वैसा ही है. लेकिन उन्हें देखकर एक बार को दिल तो दहलता है. लगता है कि वो अभी सामने वाले का कीमा बना देंगे. लेकिन उनके विपरीत सूर्या को देखकर ये भी लगता है कि वो बॉबी देओल के कैरटेक्टर का कीमा बनाने का माद्दा रखते हैं. ट्रेलर जहां खत्म होता है, उस जगह पर Karthi के कैमियो का हिंट भी दिया जाता है.

Kanguva का तकनीकी पक्ष

ट्रेलर का टेक्निकल पक्ष काफी मजबूत है. VFX वर्ल्ड क्लास लग रहे हैं. एक बार को आप पकड़ नहीं पाते कि VFX है भी या नहीं है. शायद सब रियल ही है. लेकिन सभी जानते हैं कि ‘कंगुवा’ में हेवी विजुअल एफेक्ट्स इस्तेमाल किेए हैं. भरपूर CGI यूज हुआ है. दृश्यों के साथ Devi Sri Prasad का बैक ग्राउन्ड स्कोर घुलता हुआ लग रहा है. बाकी ये ट्रेलर की बाते हैं, पिक्चर अभी बाकी है. 10 अक्टूबर को थिएटर में आएगी, तब देखा जाएगा असली महौल क्या होगा!

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.