Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कल सावन की भानु सप्तमी, नोट करें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, सामग्री, और महत्व

66

सूर्य को सभी नौ ग्रहों का राजा का राजा माना जाता है, इसीलिये इनका स्थान सभी ग्रहों के बीच में रखा गया है. रविवार के दिन सप्तमी तिथि होने से भानु सप्तमी का योग बनता है. इस दिन को सूर्य सप्तमी या वैवस्वतमा सप्तमी के नाम में भी जाना जाता है. सावन महीने में ये योग सूर्य पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस योग में सूर्य की पूजा करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है.

भानु सप्तमी तिथि और मुहूर्त (Bhanu saptami Date and Shubh Muhurat)

वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 11 अगस्त को सुबह 05 बजकर 44 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन यानी 12 अगस्त को सुबह 07 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी. उदय तिथि के अनुसार 11 अगस्त को भानु सप्तमी मनाई जाएगी.

भानु सप्तमी पूजा सामग्री (Bhanu saptami puja samagri)

भानु सप्तमी की पूजा करने के लिए लाल चंदन, लाल फूल, चावल और कुछ गेहूं के दाने, धूप, नैवेद्य, कपूर और गाय का घी एकट्ठा कर लें.

भानु सप्तमी पूजा विधि (Bhanu saptami pooja vidhi)

भानु स्पतमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नहाने के बाद तांबे के लोटे में शुद्धजल भर लें. उसके साथ ही लोटे में लाल चंदन, लाल फूल, चावल और कुछ गेहूं के दाने भी डाल लें. ऊं घृणि सूर्याय नम: मंत्र बोलें और उगते हुए सूरज को इस लोटे का जल चढ़ाएं. इसके बाद भगवान भास्कर को नमस्कार करें. इसके अलावा भगवान सूर्य के 12 नामों का जाप भी कर सकते हैं. यदि व्रत रखना चाहते हैं तो सूर्य के सामने बैठकर दिनभर बिना नमक का व्रत करने का संकल्प लें.

बन रहें यह शुभ योग (Bhanu saptami shubh yog)

ज्योतिष के अनुसार, इस बार सावन की भानु स्पतमी पर कई मंगलकारी शुभ योग बन रहे हैं. इस दिन दोपहर 03 बजकर 49 मिनट तक शुभ योग का निर्माण हो रहा है. इसके बाद शुक्ल योग का संयोग है. इस दिन स्वाति नक्षत्र का निर्माण हो रहा है. वहीं, गर और वणिज करण का भी संयोग हैं.

भानु सप्तमी का महत्व (Significance of Bhanu Saptami)

भानु सप्तमी पर सूर्य देव को प्रसन्न करने पर विशेष लाभ मिलता है. यदि आप इस दिन व्रत रखते हैं, तो आपके माता-पिता की लंबी आयु होती है. अगर उन्हे कोई लंबे समय से बीमार है तो उसे बीमारी से छुटकारा मिलता है. इस दिन सूर्य देव को जल अर्पित करने से बुद्धि व व्यक्तित्व का विकास होता है.

भानु सप्तमी पर दान-पुण्य करने से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी. इस दिन सच्चे मन से सूर्य आराधना करने वाले जातकों के सभी सांसारिक कष्ट दूर होते हैं, और मरणोपरांत मोक्ष की प्राप्ति होती है.इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना भी बहुत शुभ माना जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.