Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

जंग के बीच इजराइल को और मजबूत करेगा अमेरिका, गाजा में चाहता है और बर्बादी!

43

गाजा पर इजराइली हमला अभी भी जारी है. उधर ईरान के साथ भी इजारइल की तनातनी बढ़ती जा रही है. इसी बीच अमेरिका ने इजराइल की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि US इजरायल को अमेरिकी निर्मित हथियारों और सैन्य उपकरणों पर खर्च करने के लिए 3.5 अरब डॉलर की अतिरिक्त धनराशि भेजेगा. यह बात ऐसे समय में कही गई है, जब गाजा में युद्ध को 10 महीने हो चुके हैं.

अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि विभाग ने कांग्रेस को जानकारी दी थी कि बाइडेन प्रशासन इजराइल को अरबों डॉलर का विदेशी सैन्य मदद जारी करने का इरादा रखता है. बता दें कि इस आर्थिक मदद की जानकारी सबसे पहले अमेरिकी मीडिया में सामने आई थी.

पहले से ज्यादा आर्थिक मदद

अप्रैल महीने में अमेरिकी संसद ने इजराइल की मदद के लिए 14.5 बिलियन डॉलर मदद राशि की घोषणा की थी. ये पूरक बजट इजराइल को दी जाने वाली सालाना अमेरिकी सैन्य सहायता की तुलना में ज्यादा है. हथियारों और सैन्य उपकरणों पर खर्च करने के लिए पहले 3 बिलियन डॉलर की आर्थिक मदद की जाती थी. नई वित्तीय सहायता का एक हिस्सा इजराइली सेना को जाएगा, जिस पर कब्जे वाले पश्चिमी तट में फिलिस्तीनियों के खिलाफ मानवाधिकारों का हनन करने का आरोप है.

मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप

इजराइली सेना पर गाजा और कब्जे वाले पश्चिमी तट दोनों में फिलिस्तीनियों के खिलाफ कई मानवाधिकार उल्लंघनों का आरोप लगाया गया है. आरोप है कि उन्होंने घरों, अस्पतालों और स्कूलों पर हमल करके नागरिकों की अंधाधुंध हत्या की है. इसके साथ ही कैदियों को प्रताड़ित करना और सैकड़ों हजारों विस्थापित फिलिस्तीनियों को खाना-पानी भी नहीं दिया.

यूक्रेन को भी आर्थिक मदद

रूस के खिलाफ अपने सैन्य अभियानों में सहायता के लिए अमेरिका यूक्रेन की भी मदद करेगा. US अतिरिक्त 125 मिलियन अमेरिकी डॉलर के हथियार युक्रेन भेज रहा है, जिसमें बेहद जरूरी एयर डिफेंस क्षमताएं, दुश्मन के तोपखाने का पता लगाने और मुकाबला करने के लिए रडार और टैंक रोधी हथियार शामिल हैं. व्हाइट हाउस ने खुद इसकी जानकारी दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.