Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर...

क्या आपका बच्चा Youtube पर देखकर बना रहा है बम, कैसे रखें ऑनलाइन निगरानी?

32

बच्चों को सही और गलत की जानकारी नहीं होती. इसी वजह से बच्चे कब क्या कर दें, इसकी जानकारी किसी को नहीं होती. हाल ही में ऐसा ही एक मामला बिहार के मुजफ्फरपुर में देखने को मिला. जहां एक गांव के 5 छोटे बच्चों ने यूट्यूब पर बम बनाना सीखा और फिर टॉर्च और माचिस की तिल्ली की मदद से बम बनाने की कोशिश की.

यूट्यूब की मदद से बम बनाने के लिए पहले बच्चों ने बहुत सारी माचिस की तिल्ली से मसाला उतारा और इसे एक टॉर्च में बैटरी निकाल कर भर दिया. इसके बाद इन बच्चों ने टॉर्च के सेल डालकर टॉर्च को ऑन किया, जिसके बाद जोर का धमाका हुआ और सभी बच्चे बुरी तरह झुलस गए. जिसमें से एक बच्चे की हालत चिंताजनक है.

बच्चे यूट्यूब पर क्या देख रहे हैं रखें नजर?

अगर आपके बच्चे मोबाइल या लैपटॉप पर यूट्यूब देख रहे हैं तो आपको इस बात की जानकारी जरूर होनी चाहिए कि वो यूट्यूब पर क्या सर्च कर रहे हैं. जिससे आप बच्चों के किसी भी गलत एक्टिविटी का पता चलते ही उन्हें वहीं की वहीं रोक सकते हैं. यहां हम आपको ऑनलाइन निगरानी रखने की जानकारी दे रहे हैं.

YouTube पैरेंटल कंट्रोल फीचर

यूट्यूब का पैरेंटल कंट्रोल फीचर माता-पिता को एक फीचर देता है, जिसकी मदद से माता-पिता पता लगा सकते हैं कि उनके बच्चे यू-ट्यूब पर क्या देखते हैं. यह एक तरह से वीडियो पर नियंत्रण रखने में मदद करता है. यह फीचर कई तरह की सेटिंग्स के साथ आता है. इसकी मदद से पैरेंट्स सेट कर सकते हैं कि उनका बच्चा किस उम्र के लिए फिट कंटेंट को देख सकता है? साथ ही कितनी देर यू-ट्यूब वीडियो देख सकते है.

वीडियो सर्च फिल्टर

पैरेंट्स अपने बच्चों की सेफ्टी के लिए कुछ खास शब्दों या सब्जेक्ट को ब्लॉक कर सकते हैं, जिससे उनका बच्चा कोई गलत वीडियो न देख सके. साथ ही आप यह चुन सकते हैं कि आपके बच्चे किस उम्र के वीडियो देख सकें. इसके अलावा आप यह भी सेट कर सकते हैं कि आपके बच्चे दिन में कितने समय तक यूट्यूब देख सकते हैं. यह सेटिंग आपके बच्चे को एडल्ट कंटेंट देखने से रोकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.