Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पन्ना में दो गुटों की आपसी झड़प में तीन की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

59

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के कुराना गांव में गुरुवार को दो गुटों में हुए आपसी विवाद में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। घटना और मामले की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच और कार्रवाई में जुट गई है।

पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र की मोहन्द्रा पुलिस चौकी के ग्राम कुराना में गुरुवार की देर रात दो आदिवासी समुदाय के गुटों में आपसी विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि पहले मारपीट के बाद जानलेवा और खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस दौरान दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं जानकारी लगते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुँच गया और गांव छावनी में तब्दील हो गया। वहीं पुलिस इस ट्रिपल मर्डर की गहन जांच में जुटी हुई है।

शुक्रवार की सुबह जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली तो पन्ना से एडिशनल एसपी आरती सिंह, पवई एसडीओपी सौरव रत्नाकर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए और शवों को अपने कब्जे में लेकर स्थिति को काबू कर लिया है। तो वहीं अब पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर यह ट्रिपल मर्डर की मुख्य वजह क्या है।

इनकी हुई मौत..

प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन पंडा, गोविंद आदिवासी, धूप सिंह आदिवासी की मौत की खबर समाने आ रही है। लेकिन अब तक दो शव बरामद किए गए हैं एक शव की पुलिस तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.