Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ...

रहली उपजेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में किया था भर्ती

36

सागर। जिले की रहली उपजेल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक कैदी की मौत हो गई। कैदी की तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। कैदी की तबीयत बिगड़ने के बाद जेल प्रबंधन ने इसकी सूचना कैदी के स्वजनों को दी थी। स्वजनों ने इस मामले में जेल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार मारपीट के एक मामले में बंदी लीलाधर मिश्रा निवासी मोकला को रहली उपजेल भेजा गया था। इसके बाद आज सुबह लगभग 5:30 बजे कैदी लीलाधर की अचानक तबियत बिगड़ गई, ड्यूटी पर तैनात आरक्षक कैदी लीलाधर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली पहुंचे, जहां गंभीर हालत में उसे भर्ती कराया गया। लेकिन कुछ ही देर में लीलाधर ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से कैदी की मौत हुई है।
मामले की सूचना मिलने के बाद स्वजन रोते-बिलखते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली पहुंच गए। घटना की जानकारी जेल प्रशासन ने रहली पुलिस को दी। इसके बाद रहली थाना प्रभारी अशोक उपाध्याय भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। कैदी का शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
वही इस पूरे मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली के मेडिकल ऑफिसर डॉ. बसंत नेमा ने बताया उपजेल रहली से कैदी लीलाधर उम्र 40 साल को सुबह करीब 5:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। प्रारंभिक तौर पर यही निकलकर आया है कि हार्ट अटैक की वजह से कैदी की मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट के बाद सब कुछ सामने आएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.