Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

रिजल्ट अटकने से विद्यार्थी अगली कक्षा में नहीं हुए प्रमोट, प्रवेश नवीनीकरण की तारीख बढ़ाई

60

इंदौर। स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष के रिजल्ट नहीं आना बाकी है। उसके पहले विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रमोट करना संभव नहीं है। कुछ ऐसी ही समस्या कॉलेजों ने उच्च शिक्षा विभाग को बताई है। इसके चलते विभाग ने प्रवेश नवीनीकरण से जुड़ी प्रक्रिया की अंतिम तारीख आगे बढाई है। पहले 5 अगस्त तक कॉलेजों को विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाना था, लेकिन अब 20 अगस्त तक प्रक्रिया चलेगी। मामले में विभाग ने तारीख में बदलाव करने से जुड़ा आदेश वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

विभाग ने जून में कॉलेजों को प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को द्वितीय और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को अंतिम वर्ष में प्रमोट करने के निर्देश दिए। मगर उस दौरान तक अधिकांश विश्वविद्यालय के दायरे में आने वाले कॉलेजों में परीक्षाएं चल रही है। यह स्थिति देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में भी रही।

भले ही परीक्षाएं खत्म हो चुक है, लेकिन रिजल्ट घोषित नहीं हुए है। विश्वविद्यालय ने स्नातक द्वितीय वर्ष के अधिकांश पाठ्यक्रम के रिजल्ट जारी कर दिए है। मगर बीए-बीएससी का अगले कुछ दिनों में परिणाम आने की उम्मीद है।

प्रथम वर्ष के एक भी पाठ्यक्रम के रिजल्ट नहीं आए है

इस वजह से कॉलेजों को विद्यार्थियों को प्रमोट करने में दिक्कतें आ रही है। कॉलेजों का कहना है कि अंतिम वर्ष के सभी पाठ्यक्रम के रिजल्ट आ चुके है। इनके विद्यार्थियों को स्नातक चौथे वर्ष में प्रवेश दिया जा चुका है।

मगर प्रथम व द्वितीय वर्ष के रिजल्ट आना बाकी है। उसके पहले अगली कक्षाओं में प्रमोट यानी प्रवेश देना संभव नहीं है। मामले में विभाग ने 15 दिन प्रवेश नवीनीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.