Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शिवलिंग के साथ किया कुछ ऐसा… पकड़ी गईं महिलाएं तो बोलीं- सपने में आए थे भोलेनाथ

30

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तीन महिलाओं ने आजीबो-गरीब हरकत की है. जिसने भी उनकी हरकत के बारे में सुना वो दंग रह गया. तीनों महिलाओं ने गांव के मंदिर में शिवलिंग को ईट-सीमेंट से चुनवा दिया. ईंट-सीमेंट से चुनवाने के बाद रेलिंग में करंट और बाहर से ताला भी लगा दिया. मंदिर में दर्शन करने आए स्थानीय लोगों ने ये सब देखा तो हैरान रह गए. उन्होंने जमकर हंगामा किया और पुलिस को इसकी दी सूचना.

हंगामे के बाद तीनों महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया. दो महिलाओं को तो उसी समय पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया. तीसरी महिला अभी फरार है. हिरासत में ली गई एक महिला ने जब ऐसा करने का कारण बताया तो पुलिस ने अपना माथा पकड़ लिया. उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि लोगों के अंदर इतना अंधविश्वास भी है.

मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर का है. यहां राजीव आवास योजना की मल्टी के पास एक शिव मंदिर है. लोग वहां रोज पूजा करने आते हैं. लेकिन सोमवार को जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए. उन्होंने देखा कि शिवलिंग को किसी ने ईंट और सीमेंट से चुनवा दिया है. इसके साथ ही रेलिंग में करंट के साथ-साथ बाहर से ताला लगा दिया गया है, जिसके बाद वहां हंगामा मच गया.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. जांच की गई तो पता लगा कि राजीव आवास में रहने वाली एक 45 साल की महिला कृष्णा, विमला और सरिता अग्रवाल ने शिवलिंग को सीमेंट से चुनवाया है. इसके बाद पुलिस जब महिलाओं के घर पहुंची तो दो महिलाएं कृष्णा और विमला पुलिस को मिली गईं. दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने पहुंची. पकड़ी गई महिला कृष्णा और विमला ने स्वीकार किया है कि उन्होंने इस तरह शिवलिंग को ईंट और सीमेंट से चुनवा दिया है.

‘शिवलिंग बड़ा हो रहा है’

विमला ने उसका कारण भी बताया. उसने कहा कि साहब हमने शिवलिंग को बड़ा करने के लिए ऐसा किया है. अब वो बड़ा हो भी रहा है. पुलिस ने पूछा कि अंदर शिवलिंग कैसे बड़ा हो रहा था? इस पर महिला ने बताया- रात को शिवजी भगवान ने खुद सपने में आकर मुझसे यह कहा. बोले कि मेरी पिंडी को बड़ा करना है. इसलिए उसे अच्छे से ढक दो. हमने भगवान शिव की बात मानी और सीमेंट और ईंट से शिवलिंग को ढक दिया. अब से अपने आप बड़ा होता रहेगा. पुलिस ने फिलहाल दोनों महिलाओं की हिरासत में लेकर नोटिस पर छोड़ दिया है. जबकि तीसरी महिला सरिता अग्रवाल अभी फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.