Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इंदौर में सुबह से जारी है रुक-रुककर बारिश का दौर, सोमवार को तेज बारिश के आसार

25

इंदौर। इंदौर शहरवासियों को पिछले कुछ दिनों से हल्की बारिश से ही संतोष करना पड़ रहा है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले सप्ताहभर शहर में बादल छाने के साथ बारिश की निरंतरता देखने को मिलेगी।

आज इंदौर में अच्छी बारिश की संभावना है उसके बाद धीरे-धीरे बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। सप्ताह के अंत तक शहर में हल्की बारिश ही होगी। ऐसे में मौसम खुशनुमा बना रहेगा। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में एक अति तीव्र कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण पश्चिमी बिहार व झारखंड पर बना हुआ है।

मानसून द्रोणिका का असर

वो अब धीरे-धीरे उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। वहीं एक अन्य कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है। इसके अलावा एक मानसून द्रोणिका राजस्थान पर बने कम दबाव क्षेत्र से अजमेर, ग्वालियर, सीधी व बिहार व झारखंड पर बने कम दबाव के क्षेत्र के बाद उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही।

सप्ताह के आंकड़े

तारीख अधिकतम तापमान मौसम
4 अगस्त 27 डिग्री अच्छी बारिश
5 अगस्त 26 डिग्री मध्यम बारिश
6 अगस्त 24 डिग्री हल्की बारिश
7 अगस्त 25 डिग्री हल्की बारिश
8 अगस्त 28 डिग्री हल्की बारिश
9 अगस्त 28 डिग्री हल्की बारिश
10 अगस्त 27 डिग्री हल्की बारिश

नमी के कारण इंदौर में होगी बारिश

अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण इंदौर सहित प्रदेश के कई हिस्सों पर बारिश का दौर दिखाई देगा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, आगामी सप्ताह में शहर में बादल तो छाए रहेंगे लेकिन हल्की बारिश ही होगी। अभी तेज बारिश के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.