Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab Weather News: गुरदासपुर में कोहरे की चादर और ठंड की वापसी, कृषि विशेषज्ञों (Experts) ने फसलों... Farmers Protest Chandigarh: सीएम मान की रिहायश के बाहर किसानों का हल्लाबोल, पंजाब सरकार को दी बड़ी च... Police Deaths: चेक पोस्ट के अंदर दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से संदिग्ध मौत, इलाके में भारी पुलिस ... Road Accident: तेज रफ्तार कार ने दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी अब भी रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे, जानें 10 ग्राम गोल्ड ... Punjab Crime News: पंजाब में बड़ी वारदात, NRI के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल NGT Strict Orders: एनजीटी की बड़ी कार्रवाई: 217 क्रशरों की जांच रिपोर्ट तलब, प्रदूषण मानकों के उल्लं... Kaithal News: कैथल में कॉलेज गई दो छात्राओं का अपहरण! घर नहीं लौटने पर परिजनों में मचा हड़कंप, पुलिस... बड़ी खबर: हरियाणा के छात्रों के लिए बंद हुए ब्रिटेन के दरवाजे? कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज ने लगाई रो... सिरसा में कोहराम: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 3 नाबालिगों की मौत से पसरा सन्नाटा

सागर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते श्रम निरीक्षक पकड़ा

26

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है, 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए श्रम विभाग सागर के श्रम निरीक्षक को पकड़ लिया है। लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए श्रम निरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आपको बता दें कि आरओ प्लांट का निरीक्षण करने के बाद कार्रवाई नहीं करने के बदले 60 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंद नगर में रहने वाले दिव्यांशु चौबे का आरओ का प्लांट है।

 प्लांट का निरीक्षण करने के लिए श्रम विभाग सागर के श्रम निरीक्षक लालमणि सिंह चंदेल टीम के साथ गए थे। उन्होंने आरओ प्लांट का निरीक्षण किया और कार्रवाई करने की बात कही थी। इसके साथ ही उन्होंने कार्रवाई नहीं करने के बदले एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी बाद में 60 हजार रुपए में बात पक्की हुई। रिश्वत मांगे जाने से परेशान होकर दिव्यांशु चौबे ने 19 जुलाई को लोकायुक्त एसपी कार्यालय सागर में शिकायत की थी।

इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने जांच की और शिकायत को सही पाया गया शुक्रवार को लोकायुक्त की टीम रवाना हुई और शिकायतकर्ता दिव्यांशु को रिश्वत के 30 हजार रुपए लेकर श्रम विभाग कार्यालय भेजा दिव्यांशु रिश्वत लेकर पहुंचा और राशि श्रम निरीक्षक लालमणि चंदेल की टेबल पर रख दी तभी लोकायुक्त की टीम मौके पर पहुंच गई और श्रम निरीक्षक लालमणि को रिश्वत की राशि के साथ पकड़ लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.