Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भारत में कितनी है Glutathione की कीमत? जवान-सुन्दर दिखने के लिए एंटी-एजिंग पर कितना खर्च कर देते हैं लोग?

27

हाल ही में अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की अचानक मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया. सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज़ हो गई कि क्या उनकी मौत का कारण कोई एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट था? हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस घटना के बाद एक बार फिर Glutathione जैसी एंटी-एजिंग दवाओं पर बहस छिड़ गई है. ग्लूटाथिओन इन दिनों काफी ट्रेंड में है और किसी भी ई-कॉमर्स प्लेटफार्म और मेडिकल स्टोर पर ये आसानी से मिल भी जाता है.

इसे उम्र को जवान रखने और सुंदरता बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के ऐसी दवाइयां लेना काफी रिस्की भी होता है और ये आपकी जिंदगी की कीमत ले सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं भारत में कितनी है Glutathione की कीमत और एंटी-एजिंग पर लोग कितना खर्च करते हैं?

क्या है Glutathione?

Glutathione एक तरह का एंटीऑक्सिडेंट है जो शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और स्किन को ग्लोइंग और यंग बनाए रखने में मदद करता है. इसे स्किन लाइटनिंग और एंटी-एजिंग के लिए खासतौर पर इस्तेमाल किया जाता है.

भारत में Glutathione की कीमत कितनी है?

भारत में Glutathione इंजेक्शन या टैबलेट्स की कीमत 1,500 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक होती है. अगर कोई इंजेक्शन के ज़रिए पूरा कोर्स कराता है तो यह खर्च 50,000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक भी जा सकता है. कई सेलेब्रिटीज़ और आम लोग भी सुंदर और जवां दिखने की चाह में इसे अपनाते हैं.

एंटी-एजिंग पर लोग कितना खर्च कर रहे हैं?

बाजार में anti-aging क्रीम्स, पील्स, इंजेक्शन्स और थेरेपीज़ की भरमार है. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में लोग सालाना हजारों करोड़ रुपये सिर्फ स्किन केयर और एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट पर खर्च कर रहे हैं. खासकर 30 की उम्र के बाद लोग ग्लोइंग स्किन और झुर्रियां हटाने के लिए लाखों खर्च करने से नहीं हिचकते. ग्लूटाथायोन, जिसे स्किन लाइटनिंग और एंटी-एजिंग चमत्कार माना जाता है, भारत में तेजी से पॉपुलर हो रहा है. इसकी कीमत फॉर्म के अनुसार बदलती है. इंजेक्शन ₹6,000 से ₹15,000 प्रति डोज, टैबलेट्स/कैप्सूल्स₹1,500 से ₹5,000 प्रति माह, और फेशियल/थैरेपी ₹3,000 से ₹10,000 प्रति सेशन खर्च कर रहे हैं लोग.

एक अच्छे रिजल्ट के लिए लोग महीने में हजारों से लेकर लाखों रुपये तक खर्च कर देते हैं. ग्लूटाथायोन अब सिर्फ ब्यूटी क्लीनिक तक सीमित नहीं है, ये एक लग्ज़री स्किन ट्रेंड बन चुका है.

क्या है जोखिम?

डॉक्टर्स का कहना है कि बिना डॉक्टरी सलाह के Glutathione का इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है. इससे किडनी, लिवर और इम्यून सिस्टम पर बुरा असर पड़ सकता है. शेफाली जरीवाला की मौत की वजह भले ही साफ न हो, लेकिन यह घटना एक चेतावनी है कि सुंदर दिखने की दौड़ में सेहत से समझौता न करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.