Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Least Religiously Diverse Countries: इन 10 देशों में खत्म हो रही है धार्मिक विविधता, यमन और अफगानिस्... Pensioners News: पेंशनर्स की लगी लॉटरी! ₹1,000 की जगह अब मिल सकते हैं ₹12,500 तक, जानें क्या है नया ... Sarvam Edge: अब बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया ऐसा मॉडल जो ChatGPT और Gemini को द... Men's Skincare: चेहरे पर ज्यादा ऑयल और बड़े पोर्स से हैं परेशान? जानें पुरुषों को क्यों चाहिए एक्स्ट... Haridwar Kumbh 2027: कुंभ मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, ग्राउंड जीरो पर उतरीं मेलाधिकारी, घाटों... Ayodhya News: पुराने मंदिर को स्मारक के रूप में किया जाएगा संरक्षित, जानें कब तक पूरा होगा निर्माण Sovereign AI और चिप डिजाइन से सोशल मीडिया की 'लक्ष्मण रेखा' तक, टेक दिग्गजों को भारत सरकार का कड़ा स... HPSC Recruitment Scam: हरियाणा में भर्ती घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, दागी गई... Chardham Yatra 2026: श्रद्धालुओं को बड़ा झटका! अब मुफ्त नहीं होगा रजिस्ट्रेशन, पहली बार लगेगी फीस Mandla News: मंडला के घायल तेंदुए ने तोड़ा दम, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थमी सांसें

हो गया कमाल, SBI सिर्फ 3 महीने में 17000 करोड़ प्रॉफिट कमाकर हुआ मालामाल

66

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) देश का सबसे बड़ा बैंक है. इसने चालू वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही में कमाल करके दिखाया है. बैंक ने शनिवार को जब अपने तिमाही परिणामों की जानकारी शेयर बाजार को भेजी, तो आंकड़े काफी उत्साहजनक देखने को मिले. अप्रैल-जून में बैंक का स्टैंडलोन प्रॉफिट यानी सिर्फ बैंक का ही नेट प्रॉफिट 17,000 करोड़ रुपए से अधिक रहा है.

एसबीआई ने अप्रैल-जून तिमाही में 17,035 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट कमाया है. जबकि बीते वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 16,884 करोड़ रुपए रहा था. इस दौरान बैंक की इनकम भी जबरदस्त तरीके से बढ़ी है.

इन सब तरीकों से आया पैसा

एसबीआई ने शनिवार को शेयर बाजार को जानकारी दी कि उसकी कुल आमदनी जून तिमाही में बढ़कर 1,22,688 करोड़ रुपए हो गई है. ये बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,08,039 करोड़ रुपए थी. बैंक की सिर्फ ब्याज से आमदनी बढ़कर 1,11,526 करोड़ रुपए रही है. जबकि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में ये 95,975 करोड़ रुपए थी.

घट गया SBI का एनपीए

एसबीआई ने अपने रिजल्ट्स में बैंक के एनपीए की जानकारी भी दी है. बैंक का ग्रॉस एनपीए ( नॉन-परफॉर्मिंग एसेट) उसके द्वारा बांटे गए कुल ऋण का महज 2.21 प्रतिशत रह गया है. जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में ये 2.76 प्रतिशत था. वहीं बैंक का नेट एनपीए जून 2024 की तिमाही में घटकर 0.57 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले 0.71 प्रतिशत था.

टोटल प्रॉफिट भी रहा जबरदस्त

एसबीआई के बैंकिंग कामकाज के अलावा भी कई और काम हैं. जैसे सिक्योरिटीज बिजनेस या कार्ड्स बिजनेस. इन सभी को मिलाकर एसबीआई का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट अप्रैल-जून तिमाही में 19,325 करोड़ रुपए रहा है. ये इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 18,537 करोड़ रुपए था. जबकि कंसोलिडेटेड बेसिस पर बैंक की जून तिमाही में इनकम बढ़कर 1,52,125 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,32,333 करोड़ रुपए थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.