Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

WhatsApp ने कर दिया बड़ा ‘खेला’, चुपके से गायब हुआ ‘नीला गोला’

42

वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा ने Meta AI का ब्लू रिंग हटा दिया है. बीते दिनों आपने नोटिस किया होगा कि वॉट्सऐप पर एक नीले रंग का गोला नजर आ रहा था. लोगों के लिए यह काफी बड़ा सरप्राइज था, और लोग सोच में पड़ गए थे कि ये वॉट्सऐप ने ये नीला क्यों दिया है. बहरहाल, अब ये नीला गोला यानी ब्लू रिंग हटा दिया गया है. एंड्रॉयड, iOS और विंडोज के वॉट्सऐप से मेटा ने अचाकन ये नीला गोला हटा दिया है. इसके जरिए लोग एआई चैटबॉट का इस्तेमाल करते थे.

फिलहाल, कुछ यूजर्स के फोन और विंडोज ऐप पर Meta AI का नीला रिंग दिखाई दे रहा है, और ये काम भी कर रहा है. मगर कई यूजर्स के फोन और विंडोज ऐप से नीला गोला पूरी तरह गायब हो गया है. मेटा एआई मेटा का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड (AI) चैटबॉट है. नीला रिंग इसी एआई चैटबॉट का शॉर्टकट है. इस रिंग पर टैप या क्लिक करके मेटा एआई का इस्तेमाल किया जाता है.

Meta AI: चैटजीपीटी और जेमिनी एआई से मुकाबला

इस साल मेटा ने माइक्रोसॉफ्ट-ओपनएआई के चैटजीपीटी और गूगल के जेमिनी एआई से मुकाबला करने के लिए मेटा एआई लॉन्च किया. यह फीचर एआई के जरिए लोगों के सवालों के जवाब देता है. एआई चैटबॉट की मार्केट तेजी से बढ़ रही है. मेटा भी इस रेस में पीछे नहीं रहना चाहती, इसलिए मेटा एआई को भारत समेत पूरी दुनिया में रिलीज किया गया.

फिलहाल, मेटा एआई के नीले रिंग के हटने को हम एक बग मानकर चल रहे है. क्योंकि ये कुछ डिवाइस में चल रहा है, और कुछ डिवाइस में से गायब हो गया है. अभी तक मेटा या वॉट्सऐप की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

कैसे यूज होता है Meta AI?

मेटा एआई का इस्तेमाल करने के लिए वॉट्सऐप के ऊपर नीला रिंग नजर आता है. इस पर क्लिक करने से मेटा एआई का चैटबॉट खुल जाता है. यहां आप कोई भी सवाल पूछ सकते हैं, या किसी टॉपिक पर कोई आर्टिकल, कविता या स्टोरी आदि लिखने के लिए बोल सकते हैं. इसके अलावा आप इससे इमेज भी बनवा सकते हैं. बस आपको चैटबॉट पर ये बताना है कि कैसी इमेज चाहिए, फिर ये बनाकर दे देता है.

हिंदी का सपोर्ट और AI से डीपी बनाना

शुरुआत में मेटा ने मेटा एआई चैटबॉट को लिमिटेड फीचर्स के साथ लॉन्च किया था. इसमें आपको लोकल लैंग्वेज का सपोर्ट नहीं मिलता था. मगर बीते दिनों कंपनी ने मेटा एआई में हिंदी समेत कई भाषाओं का सपोर्ट दिया है. आप हिंदी में भी इससे जवाब पा सकते हैं. इसके अलावा कंपनी एआई से प्रोफाइल फोटो बनाने का फीचर भी देने पर काम कर रही है. इसके तहत मेटा एआई इमेजिन से फोटो भी एडिट होंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.