Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ग्वालियर में किन्नर से दुष्कर्म, आरोपी ने बेहोश करके की दरिदंगी

44

ग्वालियर: ग्वालियर में किन्नर से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक बदमाश ने किन्नर को बेहोश करके दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना कंपू थाना क्षेत्र के सरकारी मल्टी की है। पीड़िता ने विरोध करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उससे मारपीट की और जान की धमकी देकर वहां से फरार हो गया।  पीड़िता ने कंपू थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय किन्नर ने शिकायत की है कि वह कंपू स्थित सरकारी मल्टी में अपने अन्य साथियों के साथ किराए के मकान में रहती है। रात को उसके फ्लैट की लाइट चली गई तो वह पड़ोस में रहने वाली आंटी से लाइट चालू करने का कहकर आई। वह लाइट की बोलकर अपने फ्लैट में वापस आ रही थी। जैसे ही वह गेट पर पहुंची, पड़ोस में रहने वाला सोहेल बाल्मीकि उसके गेट के पास खड़ा था। जैसे ही वह अंदर की तरफ आई तो वह उसे जबरन अंदर खींच ले गया और उसके मुंह पर रूमाल लगाया, जिसके बाद उसे चक्कर आने लगे। सोहेल ने उसके साथ गलत काम किया और जब उसने विरोध किया तो उसकी मारपीट की। वारदात के बाद वह उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.