Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

ऑर्केस्ट्रा में डांस करने पंजाब से गोरखपुर आईं 2 लड़कियां, 5 लड़कों ने किया गैंगरेप.. नशेड़ी दोस्त की वजह से पकड़े गए आरोपी

33

गोरखपुर जनपद के गीडा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पंजाब की रहने वाली दो ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है. युवतियां देर रात एक कार्यक्रम से वापस आ रही थीं. इसी दौरान तीन बाइक पर सवार पांच लोग पहुंचे और उनको रोक लिया और हैवानियत की. उनके चंगुल से छूटने के बाद युवतियां आर्केस्ट्रा संचालक के साथ गीडा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी के पैर में गोली मार दी, जबकि चार को गिरफ्तार कर लिया.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब के मानसा जिले की रहने वाली है. दोनों पीड़िताओं की उम्र 19 और 21 साल हैं. वह काम की तलाश में यूपी आईं थीं और गोरखपुर में रह रही थीं. गोला थाना क्षेत्र के रहने वाले ऑर्केस्ट्रा संचालक के साथ काम करती थीं. कल भी हम लोग कुशीनगर के रामकोला में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने गए थे. वहां से आर्केस्ट्रा संचालक सूरज के साथ बाइक से लौट रहीं थीं. जैसे ही गीडा थाना क्षेत्र में स्थित बंधे के पास पहुंची, वहां पर पहले से मौजूद तीन बाइक पर सवार पांच लोगों ने युवतियों को रोक लिया. आर्केस्ट्रा संचालक को मारपीट कर भगा दिया, जबकि युवतियों को बांध कर गैंगरेप किया.

नशेड़ी दोस्त से हुई आरोपियों की पहचान

युवतियों के साथ हैवानियत का केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन शुरू कर दिया. पुलिस युवतियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची तो एक युवक वहां नशे की हालत में लेटा हुआ था. उसकी पहचान करते हुए युवतियों ने कहा कि यह भी उन आरोपियों के साथ ही आया था लेकिन दुष्कर्म की घटना में शामिल नहीं था. उसने सभी आरोपियों का नाम व पता बता दिए, जिससे पुलिस की राह आसान हो गई. उसने बताया कि हम लोग रात को शराब पीने के बाद घूमने निकले थे. वह शख्स अधिक नशे में था इस नाते बाइक पर नहीं बैठ पा रहा था. इसी दौरान युवतियां बाइक से आते हुए दिखाई दीं. उसके पांचो साथी उसे छोड़कर उन युवतियों की तरफ लपके और उनको साथ लेकर चले गए.

आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन

युवतियों की पीड़ा सुनने व कठोर कार्रवाई की मांग पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ रासुका के साथ ही गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी. किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. इस घटना के बाद से ऑर्केस्ट्रा संचालक सूरज भी बहुत व्यथित है.

संबंध में एसपी नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया नौसड़ से एकला बंधे तक पुलिस विकेट लगाई गई है. पुलिस कर्मी हर वक्त तैनात रहेंगे. रात के समय डायल 112 की गाड़ी लगातार गश्त करेगी. वहां सुबह 5:00 बजे तक पुलिस का सख्त पहरा रहेगा. सीओ व एसओ इसकी निगरानी करेंगे. हर आने जाने वालों को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी. दोनों ही पीड़ित युवतियों का न्यायालय में बयान दर्ज करवा दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.