Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

IAS पूजा खेडकर की मां 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गईं, मनोरमा पर हैं ये आरोप

24

आईएएस पूजा खेड़कर के साथ ही उनकी मां मनोरमा भी विवादों में घिरी हुई हैं. उन पर हथियार की नोक पर किसानों को धमकी देने और जमीन हड़पने का आरोप है. मनोरमा को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी (न्यायिक हिरासत) में भेजा गया है. पूजा अभी भी लापता हैं. वो अभी तक पुणे पुलिस के सामने बयान दर्ज कराने के लिए पेश नहीं हुई हैं. वो कहां हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है. 23 जुलाई तक उन्हें मसूरी की ट्रेनिंग अकादमी में ज्वाइन करना है.

पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद मनोरमा को सोमवार को पुणे की एक कोर्ट में पेश किया गया. यहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मनोरमा को 18 जुलाई को रायगढ़ जिले के हिरकानीवाड़ी गांव के एक लॉज से पकड़ा गया था.

क्या है पूरा मामला

विवादों में घिरी ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मां मनोरमा का एक वीडियो सामने आया था. ये वीडियो साल 2023 का है. इसमें वो पुणे के मुलशी तहसील के धडवाली गांव में जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों को धमकाते हुए दिखाई दे रही थीं. इस दौरान उनके हाथ में पिस्टल भी थी. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया. इसके बाद से मनोरमा और उनके पति दिलीप की तलाश कर रही थी.

पुणे पुलिस ने मनोरमा, उनके पति और पांच अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा-307, 144, 147, और 506 के अलावा शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने एक पिस्टल और एक कार बरामद की है.

ट्रेनी IAS पर हैं ये आरोप

आईएएस अधिकारी पूजा पर सीनियर्स के केबिन पर कब्जा करना, निजी कारों पर लाल बत्ती का इस्तेमाल करना और नौकरी में फर्जी प्रमाण पत्र का इस्तेमाल करना है जैसे आरोप हैं. पूजा ने भी पुणे जिला कलेक्टर सुहास दिवसे के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में राज्य प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.