Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Politics News: भूपेश बघेल का तंज- 'पता नहीं कौन सी सजा मिली कि सत्ता से बाहर हुए, पर जन... Dhamtari News Today: पंखा चालू करने गया और सिर पर गिर पड़ी जर्जर छत; धमतरी विवेकानंद वार्ड की खबर Chhattisgarh Ganeshotsav 2026: 'हे विघ्नहर्ता दूर करो शिक्षा का भ्रष्टाचार'; रायपुर के भटगांव पंडाल ... Balrampur News: उफनती नदी पार कर 9 बच्चों को पढ़ाने पहुंचती हैं 2 महिला शिक्षिकाएं; कलेक्टर ने की जज... Raipur News Today: संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली में गरजे 'जेन जी' युवा; राज्यपाल के नाम सौंपा 20 सूत्र... Chhattisgarh Politics News: दीपक बैज, भूपेश बघेल और सिंहदेव ने पढ़ाया सियासी पाठ; रायपुर शिविर में प... Jamshedpur News Today: 'लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में'; जमशेदपुर में हेमंत सरकार पर गरजे नेता प्र... Ranchi Weather News: 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिरेगा तापमान; मौसम विभाग ने जारी की... Central Silk Board Award: केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर चमके झारखंड के शंभूनाथ; बेंगल... Ranchi Police Action: पेट्रोल पंप के पास वारदात की फिराक में थे बदमाश; सिटी एसपी पारस राणा ने किया ब...

कोई 9-9 बच्चे पैदा करता है… RJD के परिवारवाद पर सीएम नीतीश का हमला

43

बिहार की एकमात्र सीट रुपौली में विधानसभा के उप चुनाव हो रहे हैं. 10 जुलाई को वोटिंग की जाएगी. दरअसल, यहां से बीमा भारती विधायक थी लेकिन उन्होंने जनता दल यूनाइटेड पार्टी का साथ छोड़ कर राष्ट्रीय जनता दल पार्टी ज्वाइन कर ली और पूर्णिया से लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन पप्पू यादव से हार गई. जिसके बाद अब रुपौली में फिर से चुनाव हो रहे हैं.

जिसके चलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने उम्मीदवार कलाधर मंडल के लिए वोट मांगने रुपौली पहुंचे. रुपौली के स्कूल के मैदान में उन्होंने सभा को संबोधित किया. वहीं इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल पर परिवारवाद को लेकर खूब हमला बोला. साथ ही राजद ने बीमा भारती को उम्मीदवार बनाया है उन पर भी सीएम नीतीश कुमार ने निशाना साधा.

नीतीश कुमार ने राजद पर किया हमला

चुनावी सभा के दौरान राजद की रुपौली से उम्मीदवार बीमा भारती पर बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, बोलना तक नहीं आता था, मंत्री बनाई गई थी. 3 बार मेरी ही पार्टी से विधायक रही, मंत्री बनाने की जिद की, किसी और को मौका दिया, तो सांसद बनने चली गई. परिणाम आया तो, क्या हुआ, तीसरे नंबर पर आई. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने परिवारवाद पर हमला बोलते हुए बगैर नाम लिए लालू परिवार और तेजस्वी पर हमला बोला. सीएम ने कहा कोई 9-9 बच्चे पैदा करता है..? परिवार में ही उलझे रहते हैं. क्या कभी मैंने परिवार को आगे बढ़ाया.

गिनाई सरकार की कामयाबी

सीएम नीतीश ने जदयू और राजद के गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा, मैंने तो उन्हें एक मौका भी दिया, मगर गड़बड़ करने लगे, मैं क्या करता? आगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, सात निश्चय योजना से जुड़ी उपलब्धियां गिनाई. उन्होंने कहा पूर्णिया के लिए विकास से जुड़े अनगिनत काम हुए. इनमें पॉलिटेक्निक कॉलेज, पूर्णिया कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण शामिल है. पूर्णिया में 6 लेन सड़क का चौड़ीकरण किया गया, एयरपोर्ट का काम भी शुरू किया जा चुका है.

डिप्टी सीएम ने किया विपक्ष पर हमला

सभा को संबोधित करते हुए बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए ने कांग्रेस को लूडो वाली स्थिति में लाकर छोड़ा है. जहां लोग पूरा पासा फेंकने के बाद 99 पर आकर ठहर जाते हैं और सांप के काटते ही सीधे एक पर आ जाते हैं. देश में उसी जीरो वाली स्थिति में एनडीए ने कांग्रेस को लाकर छोड़ा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.