Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi Police Action: पेट्रोल पंप के पास वारदात की फिराक में थे बदमाश; सिटी एसपी पारस राणा ने किया ब... Bokaro News Today: MMDR कानून और 450 रु. सेस पर बोले बाबूलाल मरांडी; 'कोयला महंगा हुआ तो बर्बाद हो ज... Jharkhand Congress News: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को प्रदेश कांग्रेस का शो कॉज नोटिस; 3 दिनों में म... Ranchi Health Infrastructure Update: 104 डिग्री बुखार में भी आयुर्वेद सम्मेलन पहुंचे स्वास्थ्य मंत्र... Israel Military Crisis 2026: बजट की कमी और टैंकों के नुकसान से जूझ रही इजरायली सेना, जानिए क्या है स... Moscow Drone Strike News: यूक्रेन के हवाई हमलों से दहला रूस, मॉस्को के मेयर ने बताया अब तक का सबसे ब... Iran US Conflict News: ईरान ने अमेरिका के सामने रखी 7 शर्तें, निर्णायक युद्ध की चेतावनी के बाद व्हाइ... PVR INOX Cashless Controversy: सिनेमा हॉल में सिर्फ यूपीआई पेमेंट और कैश न लेने के नियम पर विवाद, वक... Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने ... Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या ...

मुंबई में पोर्शे जैसा कांड! BMW कार से पति-पत्नी को रौंदा, महिला की मौत

59

मुंबई में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है. वर्ली इलाके में एक तेज रफ्तार BMW कार ने बाइक पर जा रहे मछुआरा दंपति को पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में मछुआरा तो गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. इस वारदात के बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. कार में शिवसेना नेता का बेटा बैठा हुआ था. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस के मुताबिक, यह वारदात रविवार की अल सुबह करीब 5:30 की है. मछुआरा दंपति अपनी बाइक पर सवार होकर ससून डॉक पर मछली लेने जा रहे थे. मछली लेने के बाद ये लोग समंदर से मार्केट की ओर जा रहे थे. जैसे ही वह वर्ली के एट्रिया मॉल के सामने पहुंचे, अचानक पीछे से आए कार सवार ने इन्हें टक्कर मार दी. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल दंपति को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को तो मृत घोषित कर दिया, लेकिन मछुआरे को बचा लिया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक, युवक की हालत नाजुक है.

सत्तारुढ़ पार्टी के नेता की है गाड़ी

पुलिस के मुताबिक, गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर गाड़ी मालिक की पहचान कर ली गई है. यह गाड़ी शिवसेना शिंदे ग्रुप के पालघर के नेता राजेश शाह की है. पुलिस ने राजेश शाह को नोटिस जारी कर पुलिस स्टेशन में बुलाया है. राजेश शाह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि हादसे के वक्त उनका बेटा ड्राइवर के साथ गाड़ी में बैठा था. उनके बयान के आधार पर पुलिस ने शाह के बेटे और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

गाड़ी में सवार था नेता का बेटा

पुलिस के मुताबिक, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि गाड़ी कौन चला रहा था. पुलिस ये भी जांच करने की कोशिश कर रही है कि शाह का बेटा बालिग है या नाबालिग. फिलहाल पुलिस ने राजेश शाह की गाड़ी को सीज कर थाने पहुंचा दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इससे पहले महाराष्ट्र के पुणे में हिट एंड रन का मामला सामने आया था. इस वारदात में एक नाबालिग ने पोर्शे कार से IT इंजीनियर्स युवक-युवती को टक्कर मारी थी. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी.

निष्पक्ष होगी कार्रवाई: सीएम शिंदे

घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बयान सामने आया है. उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए पुलिस से बात की. कहा कि आरोपी चाहे कोई भी हो, सबको एक नजर से देखा जाएगा और निष्पक्ष कार्रवाई होगी. सीएम शिंदे ने कहा कि कानून की नजर में सभी बराबर हैं और इस मामले में दोषी व्यक्ति को कानून के सामने बराबर मानते हुए कठोर से कठोर कार्रवाई होगी. नागपुर में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.