Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

थाने के सामने सरेआम पिटाई…पार्टी के पैसे न देने पर युवक को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

57

छतरपुर: छतरपुर जिले के लवकुशनगर में थाने के बाहर युवक के साथ मारपीट का मामला आमने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब लवकुशनगर थाना पुलिस मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

थाने के सामने लात-घूसों और चप्पल से मारपीट

छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाने के सामने एक 35 वर्षीय युवक के साथ आधा दर्जन लोगों ने मारपीट कर दी। आरोपियो ने पीड़ित को जमकर लात-घूसे मारे और चप्पलों से भी पिटाई की।बताया गया है कि युवक ने आरोपियों को पार्टी करने के लिए पैसे देने से मना कर दिया था। इससे उन्हें गुस्सा आ गया पहले तो उन्होंने गाली-गलौज की फिर पीट दिया। पास में खड़े एक युवक ने मारपीट का वीडियो मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो दो दिन पुराना और 4 जुलाई का बताया जा रहा है।

मूक दर्शक बने देखते रहे लोग

घटना को लोग खड़े होकर मूक दर्शक बने देखते रहे। किसी ने मारपीट कर रहे लोगों को नहीं रोका। पास में खड़े एक युवक ने मारपीट की घटना को मोबाइल में कैद कर लिया। जो कि अब वायरल हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.