Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

Zupedia Scam: बचके रहना, वरना इस ऑनलाइन इंवेस्टमेंट स्कैम से अकाउंट हो सकता है खाली

47

फर्जी ऐप्स के जरिए लोगों को जाल में फंसाया जा रहा है और दिनोंदिन स्कैम की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. अब Cyber Police Kashmir ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X और Facebook पर एडवाइजरी जारी कर लोगों को ऑनलाइन इंवेस्टमेंट स्कैम से सतर्क रहने की सलाह दी है. साइबर पुलिस ने बताया है कि Zupedia ऐप और Zupedia डॉट कॉम वेबसाइट के जरिए लोगों के साथ स्कैम किया जा रहा है.

फ्रॉड करने वाले ऐसे रचते हैं खेल

इस स्कैम में लोगों को पहले खुद को रजिस्टर करना होता है, रजिस्टर करने के बाद लोगों को ऑनलाइन कंटेंट को रेटिंग देने के लिए कहा जा रहा है. कुछ दिनों तक ऐसा करने के बाद, लोगों को 1950, 8000 और 24000 जैसे अलग-अलग राशियों से रिचार्ज करने के लिए राजी किया जा रहा है.

रिचार्ज करने के बाद, लोगों को कई अन्य कार्य करने को दिए जाते हैं और फिर प्रत्येक कार्य के लिए उन्हें शुरुआत में कुछ राशि का भुगतान किया जाता है. इससे फ्रॉड करने वाले लोगों का भरोसा जीत लेते हैं, भरोसा जीतने के बाद लोग भी फ्रॉड करने वालों की बातों में आकर और भी ज्यादा निवेश के लिए मान जाते हैं.

अधिक निवेश करने के बाद, लोग अपनी कमाई तक वापस नहीं ले पाते हैं जिस वजह से लोगों को आर्थिक नुकसान हो रहा है. कई बार तो ऐसा भी देखा गया है कि इस तरह के स्कैम में ठगी करने वाले लोगों का अकाउंट तक खाली करने से नहीं चूकते हैं.

Online Fraud: फ्रॉड होने के बाद तुरंत करें ये काम

भारत सरकार के साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर जाएं और बिना देर किए तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें. वेबसाइट के अलावा अगर आप चाहें तो हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी कॉल कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. शिकायत दर्ज करने से पैसा वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.