Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा रवैया! बीजेपी सांसद संबित पात्रा बोले— 'कर्नाटक और झारखंड के छात्रों क... अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिका... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्देश: यौन अपराधों के फैसलों से हटेंगे 'पवित्रता', 'हवस' और 'मर्यादा भंग... दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी

सूर्यकुमार यादव के जिस करिश्माई कैच ने भारत को बनाया वर्ल्ड चैंपियन, उस पर उठे सवाल

44

साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी. भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच जीतकर उसके पास पिछले 32 साल पुराने ‘चोकर्स’ के दाग को धोने मौका था. हालांकि, सूर्यकुमार यादव ने एक हैरान कर देने वाले कैच लिया और उनके सपनों पर पानी फेर दिया. अब उनके इस कैच पर खूब बवाल मचा हुआ है. कई फैंस ने इस कैच को लेकर सवाल उठाए हैं. उनका मानना है कि सूर्यकुमार यादव का पांव बाउंड्री की रस्सी से सट गया था. वहीं कई फैंस ने आईसीसी के नियमों का हवाला देते हुए इसे छक्का बताया है.

सूर्या के कैच पर क्यों हुआ विवाद?

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को आखिरी ओवर में 16 रन बचाने थे. इस काम के लिए हार्दिक पंड्या को चुना गया. साउथ अफ्रीका की तरफ से क्रीज पर डेविड मिलर मौजूद थे. उन्होंने हार्दिक की पहली ही गेंद को हवा में उड़ाकर छक्के के लिए मारना चाहा, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री पर कैच पकड़ लिया. अब इस कैच को छक्का बताया जा रहा है. कुछ फैंस का कहना है कि अंपायर ने जल्दबाजी में गलत फैसला दे दिया. उन्होंने इस वीडियो को जूम करके शेयर किया है और कह रहे हैं उनका पांव बाउंड्री रोप से टच हो गया है. वहीं कुछ फैंस ने बाउंड्री के नियम को समझाकर इस कैच को छक्का बताया है.

सूर्याकुमार ने कैसे लिया कैच?

टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल, मैच का आखिरी ओवर, हार्दिक पंड्या के हाथों में गेंद और स्ट्राइक पर डेविड मिलर. पंड्या ने फुलटॉस गेंद फेंकी जिसपर मिलर ने हवाई शॉट खेला, ऐसा लगा गेंद बाउंड्री पार कर जाएगी, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने इस दबाव में गेंद को ऐसे अंदाज में लपका कि सब हैरान रह गए. बड़ी बात ये है कि वो गेंद को लपकने के बाद बाउंड्री लाइन भी पार कर गए लेकिन उससे पहले उन्होंने गेंद को हवा में उछाला और फिर वो वापस आकर गेंद को लपकने में कामयाब रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.