Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

होलाष्टक के दौरान इन मंत्रों का करें जाप, मन को मिलेगी शांति

31

हिंदू धर्म में होलाष्टक की अवधि अशुभ मानी गई है. होलाष्टक आठ दिनों का होता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, होली से पहले फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक की शुरुआत होती है. इस साल माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 7 मार्च को थी. यानी होलाष्टक 7 मार्च से शुरू हो चुका है. होलाष्टक का समापन होलिका दहन के साथ होता है. इसलिए इसका समापन 13 मार्च को हो जाएगा. क्योंकि 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलाष्टक की आठ दिनों की अवधि में कोई शुभ और मांगलिक काम जैसे-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि नहीं होते हैं. इस समय में नया कारोबार शुरु करना, नया घर लेना, सोने-चांदी की खरीदारी करना और नए घर का निर्माण कार्य शुरू करना वर्जित माना गया है. हालांकि होलाष्टक की अवधि पूजा-पाठ और मंत्रों के जाप पर कोई रोक नहीं है, बल्कि इस दौरान कुछ विशेष मंत्रों का जाप करने से मन को शांति मिलती है.

ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

ये मंत्र जगत के पाहनहार भगवान श्री हरि विष्णु का मंत्र है.अगर कोई खुद को समस्याओं में घिरा हुआ पा रहा है, तो उसको होलाष्टक के आठ दिनों में जगत के पाहनहार भगवान श्री हरि विष्णु के इस मंत्र का जाप करना चाहिए. ये मंत्र तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलाता है. साथ ही मन को शांति प्रदान करता है.

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।

ये महामृत्युंजय मंत्र है. होलाष्टक के दिनों में अगर इस मंत्र का जाप किया जाता है, तो नकारात्मक और बुरी शक्तियों से मुक्ति मिलती है. साथ ही भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है.

लक्ष्मी मंत्र: ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः

अगर घर में आर्थिक तंगी है, तो होलाष्टक के इन दिनों में इस मंत्र का जाप करना बहुत लाभकारी साबित हो सकता है. मान्यता है कि अगर होलाष्टक के दिनों में इस मंत्र का जाप किया जाता है, तो माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर से आर्थिक तंगी दूर होती है.

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र प्रचोदयात्।।

ये रुद्र गायत्री मंत्र है. होलाष्टक के दिनों में अगर इस मंत्र का जाप किया जाता है, तो भय से मुक्ति मिल जाती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.