Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

देवास जिला अस्पताल में युवक की मौत के बाद तोड़फोड़, परिजनों ने एबी रोड पर लगाया जाम

37

 देवास। देवास जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद शव को आगरा-मुंबई हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। हंगामें से रास्ते से गुजर रहे लोगों को परेशानी हो रही है।

4 करोड़ रुपये से अधिक के गबन में फंसे देवास जिला अस्पताल के कई अधिकारी-कर्मचारियों के छुट्टी पर चले गए हैं। अस्पताल में चल रही अव्यवस्थाओं के बीच शनिवार को उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई।

अस्पताल में मची अफरा-तफरी

युवक की मौत के बाद स्वजन व परिचित लोग आक्रोशित हो गए और अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी जिससे अफरा-तफरी मच गई। जिला अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर आगरा-मुंबई रोड पर बैठकर जाम कर दिया।

देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिविल लाइंस चौराहा व वनमंडल चौराहा की ओर बेरेकेडिंग करके यातायात को डायवर्ट किया। इससे ताराणी कॉलोनी होकर आने वाले रास्ते पर यातायात का दबाव बढ़ गया।

कुछ वाहन तहसील चौराहा से कालानी बाग की ओर होते हुए भी निकले। देवास जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रोजड़ी निवासी युवक को शुक्रवार शाम को भर्ती किया गया था। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दोपहर 12 बजे तक रास्ता जाम करके लोग डटे हुए थे।

उपचार में नहीं हुई कोई लापरवाही

22 वर्षीय युवक की मौत सीवियर एनीमिया की स्थिति होने के कारण हुई है। ऐसी जानकारी मिली है कि उसे पहले किसी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिला अस्पताल में उपचार में लापरवाही के आरोप निराधार हैं। डॉक्टरों की पैनल से पीएम करवाया जाएगा। – डॉ. अजय पटेल, आरएमओ जिला अस्पताल।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.