Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बॉक्स ऑफिस पर गरज उठी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, दो दिनों में पार किया 221 करोड़ का आंकड़ा— इन बड़ी फिल... अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में आई जबरदस्त तेजी, करीब 200 दिनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचकर 93... गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में जोरदार धमाका, सब-इंस्पेक्टर और डिली... पश्चिम बंगाल के कोलकाता में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर बवाल, आवास के बाहर टीएमसी और बी... केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ...

इंदौर से हवाई मार्ग से जुड़ेंगे सूरत और राजकोट 21 अगस्त से शुरुआत

51

 इंदौर। गुजरात के व्यापारिक महत्व के दो प्रमुख शहर सूरत और राजकोट के लिए इंदौर से सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इससे व्यापार के लिए गुजरात जाने वाले व्यापारियों को खास तौर पर फायदा होगा। विमान कंपनी इंडिगो 21 अगस्त से दोनों शहरों के लिए उड़ान शुरू करेंगी।

अब तक गुजरात के दोनों औद्योगिक शहरों के लिए सीधी हवाई कनेक्टिविटी नहीं थी। विमान कंपनी ने जुलाई में आखिरी सप्ताह में उड़ान शुरू करने की घोषणा करते हुए बुकिंग शुरू कर दी थी। ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन आफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि कपड़े, हीरे, हार्डवेयर और अन्य मैन्युफेक्चरिंग उद्योग के कारण इंदौर और आसपास के कई व्यापारी इन दोनों शहरों में खरीदारी करने जाते हैं। सड़क मार्ग से जाने में 10 से 15 घंटे का समय लगता है। अब सीधी उड़ान शुरू होने से व्यापारी डेढ़ से दो घंटे में पहुंच जाएंगे। टूरिज्म की दृष्टि से भी दोनों शहर महत्वपूर्ण हैं।

इन शहरों से कनेक्टिविटी

इंदौर एयरपोर्ट से दोनों उड़ानें शुरू होने के बाद देश के 30 शहरों के हवाई सेवाओं का जुड़ाव हो जाएगा। अभी दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, बेंगलुरु, जयपुर, हैदराबाद, रायपुर, पुणे, कोलकाता, चंड़ीगढ़, जबलपुर, नागपुर, गोवा, चेन्नई, उदयपुर, शिरडी नासिक, बेलागावी, प्रयागराज आदि शहरों के लिए सीधी विमान सेवा उपलब्ध है।

समर शेड्यूल में हुई थी घोषणा

इंडिगो ने समर शेड्यूल में 1 मई से इंदौर से सूरत और राजकोट के लिए सीधी उड़ान शुरू करने का शेड्यूल जारी किया था। बाद में किसी कारण से फ्लाइट को 1 जुलाई तक बढ़ाते हुए बुकिंग शुरू की गई थी। दूसरे रूट पर विमान की मांग ज्यादा होने के कारण कंपनी ने बुकिंग बंद कर दी। अब 21 अगस्त से उड़ान शुरू हो रही हैं।

सूरत से वापसी का समय सही

फेब्रिकेशन का काम करने वाले मनीष कुमार का कहना है कि सूरत उड़ान का समय सही है। व्यापारी इंदौर में अपना काम व्यवस्थित कर विमान से दोपहर में सूरत पहुंच जाएंगे। देर रात तक काम करने के बाद अगले पूरे दिन भी व्यापार से जुडे काम कर सकेंगे। शाम को वापसी की उड़ान होने से दो दिन मिल जाएंगे। राजकोट उड़ान में एक ही दिन काम करने को मिलेगा।

यह रहेगा समय

इंदौर से सूरत- फ्लाइट 6ई 7333 इंदौर से दोपहर 2.25 बजे रवाना होगी और दोपहर 3.50 सूरत पहुंचेगी।

सूरत से इंदौर- फ्लाइट 6ई 7332 सूरत से शाम 7.55 बजे रवाना होगी और रात 9.25 बजे इंदौर पहुंचेगी।

इंदौर-राजकोट – फ्लाइट 6ई 7436 इंदौर से सुबह 6.30 बजे रवाना होगी और सुबह 8.20 राजकोट पहुंचेगी।

राजकोट-इंदौर – फ्लाइट 6ई 7426 राजकोट से दोपहर 11.55 बजे रवाना होगी और दोपहर 2 बजे इंदौर पहुंचेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.