Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
व्हाट्सएप ला रहा है धांसू AI फीचर: संदिग्ध चैट और फ्रॉड मैसेज पर तुरंत मिलेगा अलर्ट, प्राइवेसी रहेगी... 15 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, सुहागिन महिलाओं के जीवन में लाती है अखंड सौभाग्य बदलती लाइफस्टाइल में डाइट से गायब हो रहा फाइबर, पाचन और समग्र स्वास्थ्य के लिए है बेहद जरूरी Batwara 1947 Review: सालों बाद साथ आई सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी, नफरत के दौर में इंसानियत... शेयर बाजार की उथल-पुथल में FPIs का बड़ा धमाका: निफ्टी-सेंसेक्स को पछाड़कर कमाया 37% तक रिटर्न, जानिए... बलूचिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर खूनी एयरस्ट्राइक: मासूमों के कत्लेआम पर वाशिंगटन की चुप्पी पर उठे ... आगर मालवा जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा" का आयोजन, हजारों छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने लिया ... ईंधन बचत का संदेश देते हुए कलेक्टर, एसपी सहित जिला अधिकारी एक ही यात्री बस से गंगापुर जन विश्वास शिव... भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, फाइनल रिहर्सल में गूंजी जवानों की क... शिवपुरी के कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा जहरीला कोबरा: पकड़ते ही मुंह से उगला चंदन गोहेरा, सर्प मित्र ने...

पड़ोसन के साथ बकरी चराने गई भाभी…नाराज देवर ने उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा थाना

35

पन्ना : पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना अंतर्गत एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पड़ोसन के साथ बकरी चराने को लेकर देवर भाभी में विवाद हो गया। जब मना करने के बावजूद भी भाभी पड़ोसन के साथ बकरी चराने जाने लगी, तो शराब के नशे में धुत गुस्साए देवर ने अपनी ही भाभी को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गया, जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, कलही केवट उम्र 45 वर्ष निवासी “बारा कगरे का” में पड़ोस की महिला के साथ बकरी चराने जंगल जाती थी, जो उसके देवर को नागवार गुजरा, जिसको लेकर उसके देवर राजाराम के द्वारा बार-बार मना किया गया। इसी बात को लेकर कल दोपहर में मृतिका और उसके देवर के बीच विवाद हो गया और गुस्साए देवर ने बकरी चराने गई अपनी भाभी को कुल्हाड़ी से मार कर मौत के घाट उतार दिया, और खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर अजयगढ़ थाना पहुंच गया, इसके बाद पुलिस ने इसकी जानकारी मृतिका के लड़के को दी, और घटना स्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर पंचनामा कार्यवाही उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.