Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Bigg Boss OTT 3: सना सुल्ताना ने लिया बदला, अरमान मलिक के साथ इन कंटेस्टेंट को किया नॉमिनेट

33

सना सुल्ताना ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के घर में मौजूद 14 कंटेस्टेंट के लिए ‘घर की भेदी’ हैं. यानी घर में मौजूद कंटेस्टेंट में से सिर्फ सना के साथ बिग बॉस की तरफ से बाहर की खबरें शेयर की जाती हैं. भले ही घरवालों के लिए सना ‘घर की भेदी’ हों. लेकिन इस शो से जुड़ी ऑडियंस के लिए सना ‘जनता की एजेंट’ हैं. इस खास टाइटल के साथ सना को कुछ स्पेशल पावर भी दी गई हैं. लेकिन इन पावर्स के साथ उन्हें एक वॉर्निंग भी मिली है. होस्ट अनिल कपूर की तरफ से सना को ये चेतवानी दी गई है कि उन्हें घरवालों से उनका सीक्रेट छिपाना होगा. अगर ये बात वो किसी के साथ शेयर करती हैं, तो सना के सारे स्पेशल पावर छीन लिए जाएंगे.

नीरज गोयत के एविक्ट होने के बाद ‘बिग बॉस’ ने फिर एक बार नॉमिनेशन टास्क की घोषणा की है. इस घोषणा के बाद बिग बॉस की तरफ से सना के फोन पर खास मैसेज भेजा गया. सना को आए हुए बिग बॉस के मैसेज में लिखा गया था कि सना, हम आपको मौका दे रहे हैं कि अब बिग बॉस के घर में होने वाले नॉमिनेशन टास्क में किन्हीं 3 कंटेस्टेंट को इस टास्क में शामिल होने से रोक सकते हैं. जिन्हें आप रोकेंगी, वो घर में होने वाले नॉमिनेशन टास्क में शामिल नहीं हो पाएंगे.

7 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

सूत्रों की मानें तो सना ने उन्हें हमेशा टारगेट करने वाले अरमान मलिक, अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक, और वड़ा पाव गर्ल चन्द्रिका गेरा दीक्षित से नॉमिनेशन राउंड में वोटिंग करने का अधिकार छीन लिया. बिग बॉस ओटीटी 3 में हुई दूसरी नॉमिनेशन प्रक्रिया में अरमान, पायल और चन्द्रिका के अलावा बाकी 11 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया. फिलहाल घर से बाहर जाने के लिए 7 कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया गया है. इन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में अरमान मलिक और उनकी पहली पत्नी पायल का नाम भी शामिल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.