Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंबाला के पंजोखरा साहिब में गुरसिमरन सिंह मंड विवाद ने पकड़ा तूल, सिखों ने बुलाई महापंचायत करनाल के बसताड़ा रोड पर 30 लाख रुपये की संदिग्ध लूट, स्कॉर्पियो सवार 4-5 बदमाशों ने वारदात को दिया अ... अंबाला को मिली ₹12.42 करोड़ की सौगात: ओल्ड दिल्ली रोड पर बनेगा नया स्टॉर्म वॉटर ड्रेन, मंत्री रणबीर ... हरियाणा में सफेद बटन मशरूम उत्पादन को बड़ा बढ़ावा, बागवानी गतिविधियों पर 85% तक की मिल रही सब्सिडी नारनौल में तीज-रक्षाबंधन से पहले जानलेवा चाइनीज मांझे का आतंक, स्कूटी सवार दो वकील भाई हुए घायल पानीपत की धागा फैक्ट्री में 20-25 हथियारबंद बदमाशों का दिनदहाड़े धावा, बंधक बनाकर लूटे मजदूरों के मो... भिवानी की शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध मौत को बीता 1 साल, इंसाफ के इंतजार में ग्रामीण और पीड़ित परिवार सोनीपत के गढ़ी बिलंदा में दर्दनाक हादसा, स्कूल का पिलर गिरने से छात्र की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे...

अखिलेश ने चुन-चुनकर स्पीकर को दी नसीहत, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहले भाषण में क्या कहा?

37

18वीं लोकसभा का पहला सत्र चल रहा है. सत्र के तीसरे दिन बुधवार को ओम बिरला को सदन का अध्यक्ष चुना गया. इसके बाद लोकसभा के सदस्यों ने ओम बिरला को शुभकामना संदेश दिया. पीएम मोदी के बाद कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा अध्यक्ष को बधाई दी. बतौर नेता विपक्ष राहुल गांधी का सदन में ये पहला संबोधन था.

राहुल गांधी ने कहा, आप (ओम बिरला) दूसरी बार स्पीकर चुने गए हैं, मैं आपको बधाई देना चाहता हूं. मैं पूरे विपक्ष और इंडिया गठबंधन की ओर से आपको बधाई देना चाहता हूं. यह सदन आवाज का प्रतिनिधित्व करता है. भारत के लोगों की और आप उस आवाज के अंतिम मध्यस्थ हैं.

राहुल गांधी ने आगे कहा कि सरकार के पास राजनीतिक शक्ति है लेकिन विपक्ष भी भारत के लोगों की आवाज का प्रतिनिधित्व करता है और इस बार विपक्ष पिछली बार की तुलना में ज्यादा लोगों की आवाज का प्रतिनिधित्व कर रहा है. हम आपका सहयोग करेंगे. हम चाहेंगे कि सदन लगातार अच्छे से चले. यह बहुत महत्वपूर्ण है कि सदन में विपक्ष की आवाज को उठाने दिया जाए.

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

वहीं, अखिलेश यादव ने लोकसभा स्पीकर को नसीहत देते नजर आए. उन्होंने कहा कि इस पद से बहुत सारी गौरवशाली परंपराएं जुड़ी हुई हैं और हम यही मानते हैं कि बिना भेदभाव के सदन आगे बढ़ेगा. अध्यक्ष के रूप में आप हर सांसद और दल को बराबरी का मौका देंगे. हमारी अपेक्षा है कि किसी भी जनप्रतिनिधि की आवाज दबाई न जाए.

अखिलेश यादव ने कहा कि सदस्यों के निष्कासन से सदन की गरिमा को ठेस न पहुंचे. अखिलेश ने कहा कि हम सबकी आपसे अपेक्षा है कि दोबारा से निष्कासन जैसी कार्रवाई से सदन की गरिमा को ठेस न पहुंचे. आपका अंकुश विपक्ष पर तो रहता ही है सत्तापक्ष पर भी रहे. अध्यक्ष महोदय आपके इशारे पर सदन चले, इसका उल्टा न हो. हम आपके हर न्यायसंगत फैसले के साथ हैं. मैं नए सदन में पहली बार आया हूं तो मुझे लगा कि हमारे स्पीकर की कुर्सी बहुत ऊंची है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.