Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

मक्का हज यात्रा पर गए 98 भारतीयों की मौत, MEA ने दी जानकारी

37

सऊदी अरब के मक्का में हज पर गए 98 भारतीयों की मौत हो गई है. भारत के विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टी की है. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया इस साल भारत से 1 लाख 75 हजार लोग हज के लिए मक्का गए हैं. इनमें से 98 लोगों की मौत हो गई है. मंत्रालय ने कहा है कि ये मौते प्राकृतिक कारणों, पुरानी बीमारियों और वृद्धावस्था के कारण हुई हैं. इनमें अराफात के दिन 6 लोगों की मौत हुई थी जबकि 4 की जान दुर्घटना की वजह से हुई है.

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मक्का में हमारा हज मिशन काम कर रहा है. यात्रियों को लेकर सारी व्यवस्थाएं की गई है. इस प्रकार के हादसे पर हम तुरंत कार्रवाई करते हैं. सभी लोगों का ध्यान रखा जाता है. मक्का में बहुत गर्मी भी पड़ रही है. वहां, लोग हीट वेव के भी शिकार हो रहे हैं. पिछले साल हज यात्रा के दौरान भारत के 187 हज यात्रियों की मौत हुई थी.

900 से अधिक हाजियों की मौत

सऊदी अरब में इस साल भीषण गर्मी के कारण हज यात्रा के दौरान दुनिया भर से आए 900 से अधिक हज यात्रियों की मौत हो गई. सऊदी अरब के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि सोमवार को मक्का की मस्जिद-ए-हरममें तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी की वजह से यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है.

वापस नहीं आता है शव

हज यात्रा पर जाने से पहले यात्रियों को एक एग्रीमेंट पर साइन करना पड़ता है. जिसमें लिखा रहता है कि अगर हज करते समय यात्री की सऊदी अरब की जमीन पर किसी भी तरह से मौत हो जाती है उसके शव को वहां ही दफना दिया जाएगा. शव को वापस नहीं भेजा जाता है. इसे लेकर अगर परिवार की ओर से शव वापस लौटाने का दावा भी किया जाता है तो सऊदी अरब की सरकार उसे स्वीकार नहीं करती है.

डब्ल्यूएचओ दे चुका है चेतावनी

भीषण गर्मी को लेकर हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट सामने आई थी. रिपोर्ट में कहा गया था कि दुनिया में हर साल गर्मी से कम से कम पांच लाख लोगों की मौत हो जाती है. हालांकि, स्वास्थ्य एजेंसी ने यह भी चेतावनी दी थी कि मौत का वास्तविक आंकड़ा कई गुना तक बढ़ भी सकता है. सऊदी अरब ने हज यात्रा में गर्मी के कारण होने वाली मौतों को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है. हालांकि, कई मुस्लिम देशों ने अपने देश के हज यात्रियों की मौत के पीछे सीधे-सीथे भीषण गर्मी और लू को जिम्मेदार ठहराया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.