Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

Apple iPhone 14 पर 17000 की छूट, इस तरीके से बचेंगे 44 हजार रुपये, चेक करें ऑफर

27

आईफोन 14 की कीमत में भारी-भरकम छूट अमेजन पर सबसे कूल स्मार्टफोन डील में से एक है. यहां एपल से लेकर सैमसंग जैसे ब्रांड्स पर बंपर ऑफर दिए जा रहे हैं. जिस डील की हम बात कर रहे हैं, उसमें आईफोन 14 हैंडसेट 17 हजार रुपये से भी ज्यादा सस्ता मिल रहा है. मजे की बात ये है कि इस डील का फायदा उठाने के लिए आपको किसी बैंक के क्रेडिट कार्ड वगैरह की जरूरत नहीं है. अमेजन पर सीधे 17,100 रुपये की छूट मिल रही है. इससे भी ज्यादा डिस्काउंट पाने के लिए आप एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठा सकते हैं.

आईफोन 14 की कीमत में कटौती

अमेजन पर आईफोन 14 का 128 GB वेरिएंट 62,800 रुपये में मिल रहा है. इसकी ओरिजनल कीमत 79,900 रुपये है. यानी कंपनी 21 फीसदी छूट के तहत 17,100 रुपये की बचत करने का मौका दे रही है. अगर आईफोन 14 खरीदने पर इससे भी ज्यादा छूट चाहिए तो एक नजर एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर पर जरूर डालें.

iPhone 14 एक्सचेंज ऑफर

अमेजन आईफोन 14 के लिए एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जिसमें आप डिवाइस पर 44,250 रुपये तक की छूट पा सकते हैं. हालांकि, यह ध्यान रखना चाहिए कि एक्सचेंज ऑफर की कीमत मॉडल और उस स्मार्टफोन की कंडीशन पर निर्भर करती है जिसे आप एक्सचेंज कर रहे हैं.

iPhone 14 पर बैंक ऑफर

अमेजन पर आईफोन 14 को सस्ता खरीदने के लिए चार बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं. इन ऑफर के साथ आप आईफोन 14 पर अच्छी छूट पा सकते हैं.

  • SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स पेमेंट करने पर डिवाइस पर 3,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं.
  • ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करने पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा.
  • Amazon Pay ICICI बैंक कार्ड यूज करने वाले नॉन-EMI ऑप्शन के साथ कम से कम 41,940 रुपये की खरीदारी करने पर 2,000 रुपये की छूट का फायदा उठा सकते हैं.
  • Amazon Pay ICICI बैंक कार्ड के जरिए कम से कम 41,940 रुपये की खरीदारी के साथ EMI ट्रांजेक्शन पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं.

iPhone 14: स्पेसिफिकेशंस

आईफोन 14 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, साथ ही 6 GB RAM और 128 GB स्टोरेज मिलती है. यह स्मार्टफोन iOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम और एपल A15 बायोनिक प्रोसेसर चिपसेट पर चलता है. इसमें 12 MP वाइड और 12 MP अल्ट्रा-वाइड कैमरों का डुअल कैमरा सेटअप है और फ्रंट में सेल्फी के लिए 12 MP वाइड कैमरा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.