Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Paytm का बड़ा फैसला, अब इस बिजनेस पर करेगी फोकस

34

डिजिटल पेमेंट को देश के कोने-कोने में पहुंचाने वाली कंपनी पेटीएम का फोकस इस समय अपने बिजनेस को कंसोलिडेट करने पर है. ताकि वह ग्रोथ की एक नई कहानी लिख सके. इसलिए अब कंपनी ने एक बड़ा फैसला किया है, जो उसके जनरल इंश्योरेंस बिजनेस से जुड़ा है.

पेटीएम ने जनरल इंश्योरेंस के मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए ‘पेटीएम जनरल इंश्योरेंस’ शुरू करने की योजना बनाई थी. लेकिन अब कंपनी ने इस कंपनी के रजिस्ट्रेशन से विड्रॉल करने का फैसला किया है. वहीं इंश्योरेंस रेग्युलेटर ‘इरडा’ ने उसके इस आवेदन को स्वीकार भी कर लिया है.

नहीं बेचेगी अपने खुद के इंश्योरेंस प्रोडक्ट

पेटीएम ब्रांड की मालिक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने इरडा में पेटीएम जनरल इंश्योरेंस के रजिस्ट्रेशन को रद्द करने का आवेदन किया था. इस पर भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने अपनी स्वीकृति दे दी है. इसके बाद अब पेटीएम की अपनी कोई जनरल इंश्योरेंस कंपनी नहीं होगी. ना ही वह खुद के इंश्योरेंस प्रोडक्ट बनाएगी और ना ही उनकी सेल करेगी.

डिस्ट्रिब्यूशन पर करेगी फोकस

पेटीएम की ओर से ये भी साफ किया गया है कि अब वह अपने प्लेटफॉर्म पर दूसरी बीमा कंपनियों के इंश्योरेंस प्रोडक्ट को बेचेगी. इसमें हेल्थ, लाइफ, मोटर व्हीकल, शॉप और गैजेट्स इंश्योरेंस शामिल हैं. इसके लिए पेटीएम पूरी तरह एक ब्रोकिंग एजेंट की तरह काम करेगी.

कंपनी ने एक 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली एक सब्सिडियरी ‘पेटीएम इंश्योरेंस ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड’ भी रजिस्टर की है. पेटीएम की कोशिश होगी, वह अपने प्लेटफॉर्म पर नए तरह के और छोटे साइज के इंश्योरेंस ऑफर करे.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कुछ वक्त पहले पेटीएम के ही पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सर्विसेस को बंद कर दिया था. इसके बाद से ही पेटीएम लगातार अपने बिजनेस को री-ऑर्गनाइज और कंसोलिडेट करने की कोशिश कर रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.