Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

Semi Automatic या Fully Automatic, कौन सी Washing Machine लंबे समय तक देगी आपका साथ

61

Washing Machine हर घर की जरूरत है, मार्केट में आप लोगों को Semi Automatic और Fully Automatic वॉशिंग मशीन मिल जाएंगी. फुली ऑटोमेटिक मशीन आप लोगों को दो ऑप्शन्स (फ्रंट लोड और टॉप लोड) में मिल जाएगी. नई वॉशिंग मशीन खरीदनी तो है लेकिन कंफ्यूजन है कि आखिर कौन सी मशीन लंबा साथ देगी तो आज हम आपकी इसी कंफ्यूजन को दूर करने की कोशिश करेंगे.

यह कहना तो थोड़ा मुश्किल है कि Semi Automatic या Fully Automatic, कौन सी वॉशिंग मशीन लंबे समय तक चलेगी क्योंकि मशीन का चलना या नहीं यह कई कारणों पर निर्भर करता है.

  • मशीन की गुणवत्ता: सस्ती और लोकल ब्रैंड की तुलना ब्रैंडेड और अच्छी तरह से तैयार की गई मशीनें ज्यादा टिकाऊ होती हैं.
  • रखरखाव: वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल और मशीन का रखरखाव, इन दो चीजें पर भी ये निर्भर करता है कि आपकी मशीन लंबी चलेगी या फिर नहीं.
  • Semi Automatic Washing Machine: फायदे और नुकसान

    1. फायदे की बात करें तो सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन की कीमत कम होती है. इसके अलावा सेमी ऑटोमेटिक मशीन कम पानी और बिजली का उपयोग करती है. इस मशीन को ठीक करवाने में फुली-ऑटोमेटिक मशीन की तुलना कम खर्च आता है.
    2. नुकसान की बात करें तो फुली-ऑटोमेटिक मशीन की तुलना सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन इस्तेमाल में कम सुविधाजनक होती है. कपड़े धोते वक्त धोने और सुखाने के लिए एक जगह से कपड़े निकालकर दूसरे स्पिन वाले एरिया में डालने होते हैं.

    Fully Automatic Washing Machine: फायदे और नुकसान

    1. फायदों की बात करें तो सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन की तुलना फुली ऑटोमेटिक मशीन का इस्तेमाल ज्यादा सुविधाजनक है, ये मशीन खुद ही कपड़ों को धोने और सुखाने का काम करती है.
    2. नुकसान की बात करें तो फुली ऑटोमेटिक मशीन की कीमत सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन की तुलना ज्यादा होती है. इसके अलावा फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन ज्यादा पानी और बिजली की खपत करती है. इतना ही नहीं, फुली ऑटोमेटिक मशीन को ठीक करवाने में ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.