Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

5 घंटे और 150 सवाल, जिस दिन हुई फायरिंग, उस रात क्या कर रहे थे सलमान खान?

23

सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में आए दिन नए-नए अपडेट्स सामने आते रहते हैं. इस केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान का बयान दर्ज किया गया है. वहीं इस घटना के बाद लारेंश बिश्नोई को साबरमती जेल से कस्टडी में लेने की तैयारी की जा रही है. मुंबई क्राइम ब्रांच कागजी काम पूरा कर रही है. फायरिंग के बाद क्राइम ब्रांच की टीम 4 जून को सलमान खान का बयान लेने के लिए उनके घर पहुंची थी. जब गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की गई थी तो सलमान घर पर ही मौजूद थे. इस मामले को लगभग डेढ़ महीना गुजर चुका है.

4 जून को दोपहर 12 बजे के करीब क्राइम ब्रांच के चार अधिकारी सलमान का बयान दर्ज करने गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे थे. मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान का बयान दर्ज करने में क्राइम ब्रांच की टीम को 3 से 4 घंटे का समय लगा. वहीं अरबाज खान का बयान 2 घंटे के अंदर दर्ज किया गया. शाम 5.30 बजे क्राइम ब्रांच की टीम सलमान के घर से 9 पन्नों का जवाब लेकर बाहर निकली. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की एक टीम ने सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान से करीब 150 सवाल पूछे.

इसी बीच ये भी पता चला है कि जब फारयिंग की गई उस रात सलमान खान के घर पर पार्टी की गई थी. पार्टी खत्म होने के बाद सलमान को देर से नींद आई थी. लेकिन सुबह 5 बजे के करीब जब गोलियां चलाई गई तो फायरिंग की आवाज से सलमान की नींद खुल गई. सलमान की मानें तो ये घटना काफी गंभीर थी और उन्होंने जिस तरह से मुंबई पुलिस ने इस केस पर काम किया उसकी तारीफ भी की.

सलमान खान फायरिंग केस में अब तक क्राइम ब्रांच ने 29 लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं. जब ये घटनी घटी उस वक्त सलमान के पिता सलीम खान भी घर पर ही मौजूद थे. माना जा रहा है कि सलीम खान का बयान दर्ज नहीं किया गया है. उनकी उम्र ज्यादा होने के चलते उनसे सवाल नहीं पूछे गए हैं. एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि जरूरत पड़ने पर वो उनका बयान दर्ज करेंगे. पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल से हिरासत में लेने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.