Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

20 करोड़ की जमीन के लिए दोस्त को शराब पिलाई, एनेस्थीसिया दिया… फिर नहर में फेंका

32

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की गंगनहर में तीन महीने पहले मिली एक शख्स की लाश की शिनाख्त न होने पर उसका लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया. वो लाश गाजियाबाद के बिल्डर की निकली, उसका कातिल उसी का दोस्त निकला. पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है. हत्या में दोस्त समेत चार आरोपी शामिल थे, पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया है. हत्या की वजह 20 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी थी.

मृतक बिल्डर के परिजन उन्हें लगातार तलाश कर रहे थे. गाजियाबाद पुलिस भी बिल्डर की खोज में घनचक्कर बनी हुई थी. सर्विलांस से मिले क्लू ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया. घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने राहत को सांस ली है. वहीं, मृतक बिल्डर की मौत उनके परिजन सदमे में हैं. पत्नी बेसुध है, उसे मलाल है कि वह अंतिम बार अपने पति के दर्शन भी नहीं कर पाई.

20 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी का था मामला

पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी राकेश वार्ष्णेय प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे. इस कारोबार में उनका दोस्त राजू उपाध्याय भी उनके साथ पार्टनर था. राकेश की मुरादाबाद में करीब 20 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है. उसे बेचने के लिए राकेश ने उसकी पावर ऑफ अटार्नी अपने दोस्त और पार्टनर राजू के नाम कर दी थी. बड़ी रकम की प्रॉपर्टी को लेकर राजू के मन में लालच जाग गया. उसने उसे हथियाने के लिए राकेश की हत्या का प्लान बना डाला.

शराब के साथ एनेस्थीसिया की दी अधिक डोज

आरोपी राजू ने अपने दोस्त अनुज गर्ग, कृष्ण अग्रवाल और हरीश कुमार शर्मा की मदद से राकेश की हत्या कर दी. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आरोपी राजू ने अपने दोस्तों के साथ राकेश को पार्टी के लिए बुलाया. सभी ने मिलकर शराब पी. राजू और उसके आरोपी दोस्तों ने राकेश को पहले जमकर शराब पिलाई फिर एनेस्थीसिया की ओवरडोज दी. अत्याधिक डोज से राकेश बेहोश हो गया. आरोपी उसे एंबुलेंस से लेकर बुलंदशहर स्थित गंगनहर में फेंक आए.

सर्विलांस की मदद से किया खुलासा

देर रात तक राकेश घर नहीं पहुंचे. उनकी पत्नी ने कई बार उन्हें फोन किया लेकिन कोई संपर्क नहीं हुआ. परेशान पत्नी ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर राकेश की तलाश शुरू की. इस मामले में सर्विलांस की मदद ली गई. इस बीच उन्हें राजू पर शक हुआ. उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.