Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IIT Bombay Student Death: साहिल वाकोडे की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, क्राइम ब्रांच के लिए आईफोन... Dholpur Court Action: धौलपुर कोर्ट की सख्त कार्रवाई, 3 दिन अवैध हिरासत में रखने पर थानाधिकारी और जां... UP Assembly Election 2027: पश्चिमी यूपी में दल-बदल की राजनीति तेज, सपा-कांग्रेस में शामिल हुए कई दिग... Jaisalmer Crime News: पोकरण में नाबालिग बेटी के 2 लाख में सौदे और जबरन शादी का खुलासा, पुलिस ने एक घ... MP Tribal Rights Dispute: जनजातीय मंत्री दुर्गादास उइके ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; PCCF के आदेश क... Jammu and Kashmir Assembly: राज्य का दर्जा बहाल करने के प्रस्ताव पर सियासत तेज, उमर अब्दुल्ला बोले- ... Election Commission Row: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशव्याप... Sangrur Crime News: संगरूर में खौफनाक वारदात, इंस्टाग्राम प्रेमी के चक्कर में मां ने 3 मासूम बच्चों ... Indore Gorilla Piyush Parmar Story: दिन में 25 किलो का 'गोरिल्ला' बन मनोरंजन, रात में पुलिस भर्ती की... Punjab School Education: पंजाब में अध्यापकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाने पर रोक, शिक्षा विभाग ...

ऑपरेशन के बाद अस्पताल में मरीज की मौत, स्वजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप

48

धार। शहर के श्री श्याम अस्पताल में एक युवक की सोमवार की रात को उपचार की दौरान मौत हो गई। रात को ही मृतक के स्वजजनों ने डॉक्टर व चिकित्सालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए चिकित्सालय के सामने ही रात्रि में विरोध प्रदर्शन किया घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और मृतक के स्वजनों को समझाइश देने के बाद मामला शांत करवाया। मृतक का शव पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।

यहां पीएम के बाद शव को स्वजन को सुपुर्द कर दिया गया। मामले को लेकर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। वहीं इस मामले में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ अब जांच होंगी। इतना ही नहीं इस जांच के दायरे में सरकारी डॉक्टर भी आएंगे जो यहां आकर सेवा दे रहे थे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर के मांडू नाका स्थित श्री श्याम अस्पताल में धरमपुरी तहसील के ग्राम पंधनिया से अमर सिंह पुत्र अंबाराम अपने स्वजनों के साथ आठ जून को पथरी के इलाज के लिए भर्ती हुआ था। 10 जून को दोपहर में अमर सिंह का ऑपरेशन डॉक्टर संजय राठौड़ ने किया। ऑपरेशन होने के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

इसके बाद डॉक्टर ने कहा था कि उसका उपचार जारी है, किंतु मरीज को रात 9 बजे तक होश नहीं आया। इसके बाद अमर सिंह की सांसे लंबी-लंबी चलने लगी। इस पर स्वजन घबराने लगे और तुरंत ही डॉक्टर को जानकारी दी गई। इसके बाद युवक की मौत हो गई। स्वजनों ने अस्पताल के सामने ही जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

 

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर मोदी पुलिस और तहसीलदार पहुंचे। उन्होंने मरीज को देखा तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल के डॉ संजय राठौड़ ने कहा कि डॉक्टर गिरिराज भूरा ने ही अमर सिंह को बेहोश किया था।

 

आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद उपचार के लिए रुपय

 

मृतक के स्वजनों ने कहा कि शासन की योजना के तहत आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पांच लाख रु तक का मुफ्त इलाज होता है। इस पर हमने अस्पताल के कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड भी बताया, किंतु कार्ड मान्य नहीं किया गया। हमसे उपचार के लिए 12 हजार से अधिक राशि ली गई। रु लेने के बावजूद अमर सिंह का जीवन नहीं बचा पाए।

 

मरीज हमारे पास में पथरी का इलाज करवाने के लिए आए थे। मरीज की पूरी मेडिकल फिटनेस के बाद ही हमने दूरबीन के माध्यम से ऑपरेशन किया। ऑपरेशन सफल रहा। इसके बाद शाम को वह लंबी सांस लेने लगा। हम तुरंत ही मरीज को आईसीयू में ले गए। यहां पर वेंटीलेटर पर लिया, किंतु मरीज की मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.