Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को... Raipur to Bilaspur Bus Fare: छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ की मांग पर बस किराया महंगा, नई दरें 13 अक्टूबर... Bishrampur Chakkajam: सुबह 6 से रात 10 बजे तक नो-एंट्री लागू करने की मांग, प्रशासनिक आश्वासन के बाद ...

इंदौर के संघ पदाधिकारी को साइबर अपराधियों ने महाराष्ट्र पुलिस के नाम से धमकाया

42

इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक वरिष्ठ प्रचारक को साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट करके ठगी की कोशिश की। इसके लिए तीन अलग-अलग नंबरों से उनको काल करके आपराधिक मुकदमा कायम होने की बात कहते हुए कार्रवाई की धमकी दी, लेकिन प्रचारक उनकी धमकी में नहीं आए। उनकी शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीसीपी कार्यालय के साइबर एक्सपर्ट साइबर अपराधियों के फोन नंबरों की जांच में जुटे हैं। सदर बाजार टीआइ रत्नाबर शुक्ला के मुताबिक, शांतिपथ निवासी संघ प्रचारक दौलतराम उर्फ सोहन जोशी ने एफआइआर दर्ज कराई है। दौलतराम ने पुलिस को बताया कि साइबर अपराधियों ने संघ प्रचारक देवेंद्र आर रेड्डी के मोबाइल पर कॉल करके उनको ठगने की कोशिश की।

रेड्डी संघ कार्य से पूरे देश में भ्रमण करते हैं। घटना के वक्त वह इंदौर संघ कार्यालय पर मौजूद थे। साइबर अपराधियों ने स्वयं को महाराष्ट्र पुलिस से होने की बात करते हुए उनके संबंध में जानकारी मांगी। उनसे कहा कि महाराष्ट्र में उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज हो चुकी है। आरोपितों ने ट्राई का नाम लेते हुए यह भी कहा कि उन्होंने मोबाइल नंबर के लिए केवाईसी की जानकारी नहीं दी है।

नंबर को ब्लॉक कर दिया जाएगा। आरोपितों ने रुपये वसूलने की कोशिश की। संघ प्रचारक से उनका दूसरा नंबर लिया और वाट्सएप कालिंग करके बात करने लगे। उनसे कहा कि एफआइआर में सजा हो सकती है। आरोपितों ने डीप फेक काल करके फर्जी अफसर से बात करवा दी। आरोपित डिजिटल अरेस्ट करना चाहते थे लेकिन संघ प्रचारक उनकी मंशा भाप गए और फोन काट दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.