Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आंधी-बारिश…दिल्ली-UP सहित 5 राज्यों में बदलने वाला है मौसम, पढ़िए IMD की भविष्यवाणी

72

दिल्ली एनसीआर और इसके आस-पास के सटे इलाकों में लोगों को चुभती और जलती गर्मी से राहत मिली है. रविवार को आसमान में बादल दिखाई दे रहे हैं. मौसम विभाग की मानें तो 9 जून तक लोगों को तपने वाली गर्मी से थोड़ी राहत रह सकती है, क्योंकि तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, 2 से 9 जून तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

IMD के अनुसार 2 जून को दिल्ली में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है. हीटवेव से राहत मिलने के बाद राजधानी में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार राजधानी में हवा चलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, 7 जून तक मौसम साफ बना रह सकता है.

गर्मी से राहत और वीकेंड बना खास

रविवार को आसमान में बादल छाए रहने के कारण लोगों को तेज धूप का सामना नहीं करना पड़ेगा. गर्मी से राहते के बीच लोग घरों से बाहर निकलकर वींकेड का लुत्फ उठा सकते हैं. हालांकि, धूल भरी आंधियां भी आने की संभावना के बीच घर पर ही वीकेंड का आनंद लिया जा सकता है.

केरल में आए मानसून का पूरे भारत में असर

केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है. पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर दिखाई दिया है. अगले 7 दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ बिजली और बारिश की संभावना रहेगी.

मौसम विभाग के मुताबकि, 30-40 किलोमीटर तक तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 5 जून के बीच पंजाब और हरियाणा में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं 2 से 4 जून के दौरान उत्तर प्रदेश के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है. राजस्थान में तपाने वाली गर्मी से कुछ खास राहत मिलने के आसार नहीं हैं. 2 जून को पारा में थोड़ी गिरावट हो सकती है, लेकिन आने वाले दिनों राजस्थान में तापमान फिर बढ़ सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.