Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं... Jharkhand Mishap News: छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हाटगम्हरिया में द...

मुरैना में युवक को अज्ञात कारण के चलते चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, 20 दिन पहले हुई थी शादी

78

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शुक्रवार को अज्ञात लोगों के द्वारा प्रेम नगर निवासी एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सविता के पुरा स्थित नहर के पास की यह घटना है। प्रेम नगर निवासी संजू सुमन का शव नहर के पास ग्रामीण को दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल सिविल लाइन पुलिस को दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नगर पुलिस अधीक्षक राकेश गुप्ता और सिविल लाइन पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर मामले की जांच पड़ताल की शव प्रेम नगर निवासी संजू सुमन का था। आपको बता दें, कि संजू सुमन घर से शाम को निकला था। उसके बाद से लगातार उसके परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

युवक की 20 दिन पहले ही हुई थी शादी

आपको बता दें कि 20 दिन पहले ही युवक की शादी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक की गर्दन और पेट पर चाकू मारा गया है। जिससे उसकी मौत हुई है युवक की उम्र 22 साल बताई जा रही है फिलहाल अभी सिविल लाइन थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.