Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं... Jharkhand Mishap News: छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हाटगम्हरिया में द...

पिता-पुत्र की हत्या का मास्टरमाइंड खुद पहुंच गया थाने, 75 दिन से पुलिस को दे रहा था चकमा, किया सरेंडर…

52

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पिता पुत्र की हत्या का मास्टरमाइंड पिछले ढाई महीने से लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था, पुलिस आरोपी मुकुल की लगातार तलाश कर रही थी और उसकी तलाश में एमपी से लेकर नेपाल तक पुलिस की टीम पहुंच गई थी। लेकिन हर बार आरोपी चकमा देकर भाग जाता था मुकुल ने खुद थाने पहुंचकर अब सरेंडर कर दिया है

प्रेमिका के पकड़े जाने के बाद आरोपी ने कर दिया सरेंडर 

मुकुल की गर्लफ्रेंड को दो दिन पहले हरिद्वार से पुलिस ने पकड़ लिया था मुकुल मौके से भाग गया था। अभी लड़की से पुलिस पूछताछ कर रही है गुरुवार को लड़की को जबलपुर लाया गया। मुकुल भी जबलपुर पहुंच गया और उसने थाने पर पहुंचकर सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे कर सकता है।

मार्च में मिलेनियम कॉलोनी में रेलवे अधिकारी और उनके बेटे की मुकुल ने हत्या कर दी थी और हत्या करने के बाद उनके शवों को फ्रिज में रख दिया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था ,इस कांड के बाद मुकुल रेलवे अधिकारी की लड़की के साथ मौके से फरार हो गया था। पुलिस पुलिस अब दोनों से पूछताछ में जुट गई है और मामले का जल्द बड़ा खुलासा करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.