Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रीवा के सोहागी पहाड़ में डिलीवरी बैग में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव: इलाके में सनसनी, डिलीवरी बॉय ह... सरई रेलवे स्टेशन पर कोयला डंपिंग को लेकर MP हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और DRM से मांगा जवाब इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई: 4.5 करोड़ की सोने की ईंटों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, टीम पर किया पथरा... शिवपुरी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल, ग्वालियर ले जाते समय बुजुर्ग की मौत उमरिया में 13 करोड़ की लागत से बने 369 सामुदायिक शौचालय बदहाल: कहीं लगे ताले, तो कहीं टोंटी-टंकियां ... ग्वालियर: ड्राई डे पर शराब पीकर कार से मचाया तांडव, 7 घायल और कई वाहन क्षतिग्रस्त; चालक गिरफ्तार कैल्शियम और प्रोटीन का पावरहाउस है मखाना: डाइट में शामिल करें ये 4 टेस्टी रेसिपीज़, हड्डियां होंगी म... ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत: किसान के बेटे हसन महमूद ने झटके 9 विकेट, रचा नया इतिहास भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म 'रामायण', 4000 करोड़ के बजट पर यश ने समझाया गणित बेल्जियम में घर की मरम्मत के दौरान दीवार से निकला 99 करोड़ का सोना: सोने की ईंटें और सिक्के देख मजदू...

पॉश कॉलोनी में घुसे सशस्‍त्र बदमाश, 18 गार्ड तैनात होने के बाद भी हो गई वारदात

39

इंदौर। शहर की सबसे पाश काॅलोनी में चोरी की वारदात हो गई। काॅलोनी में सशस्त्र बदमाशों ने बड़े ठेकेदार के बंगल को निशाना बनाया और घुस गए। बदमाश करीब एक घंटे तक काॅलोनी में ही रहे और आसानी से फरार भी हो गए। इस काॅलोनी में बड़े पुलिस अधिकारियों के बंगले भी हैं।

घटना तेजाजीनगर थाना अंतर्गत आने वाली ओएस्टर ग्रीन माउंट काॅलोनी की मंगलवार रात की है। रात करीब दो बदमाश ठेकेदार राजेंद्र पुंद्रे के मकान में घुस गए थे। दोनों बदमाशों के हाथ में फालिया भी था।

आरोपितों ने पूरे घर की तलाशी ली और बाहर निकल आए। इस दौरान पूरा परिवार घर में ही सो रहा था। जागने पर अनहोनी भी हो सकती थी।

बदमाशों ने पुंद्रे के घर में चोरी करने के बाद कुछ अन्य घरों को भी निशाना बनाने का प्रयास किया था। बताते हैं चोर करीब एक घंटे तक काॅलोनी में ही रहे ।

इस काॅलोनी को शहर की सबसे पॉश और महंगी काॅलोनियों में गिना जाता है। चारों ओर से कवर्ड इस काॅलोनी में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे और 18 गार्ड तैनात हैं।

बुधवार को जैसे ही अफसरों को घटना की जानकारी मिली वे दिनभर छानबीन में जुटे रहे। टीआइ देवेंद्र मरकाम बल लेकर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज निकाले।

बदमाश खेतों के रास्ते से दीवार कूद कर घुसे थे। उनके हाथ में फालिया भी नजर आ रहा है। टीआई के मुताबिक घर से सामान नहीं गया है। इस घटना से रहवासी सहमे हुए हैं। गौरतलब है कि काॅलोनी में डीएसपी राजेश चौहान, दिनेश चौहान और सीएसपी राकेश मोदी सहित अन्य पुलिस अफसरों के बंगले हैं।

प्रॉपर्टी कारोबारी के घर से लाखों नकदी और आभूषण चोरी

जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में भी चोरों ने प्राॅपर्टी ब्रोकर के घर को निशाना बनाया। चोर लाखों रुपये नकद सहित सोना-चांदी के आभूषण चुरा कर ले गए।

घटना बद्रीबाग काॅलोनी निवासी इमरान शाह के घर में हुई है। इमरान का प्रापर्टी व्यवसाय है।उन्होंने पुलिस को बताया कि इमरान 26 मई को परिवार सहित शादी में गए थे। चोर 2 लाख रुपये नकद, डेढ़ किलो चांदी और सोने के आभूषण चुरा कर ले गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.