Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मध्य प्रदेश में एक जून को वरुण कपूर, उसके बाद चार और एडीजी बनेंगे स्पेशल डीजी

46

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में अगले छह माह में पांच पुलिस अधिकारियों को स्पेशल डीजी बनने का मौका मिलेगा। स्पेशल डीजी (प्रशिक्षण) अनुराधा शंकर के 31 मई को सेवानिवृत होने के बाद एडीजी वरुण कपूर इस पद पर पहुंचेंगे।

जून में अशोक अवस्थी के सेवानिवृत होने के बाद उपेन्द्र जैन, जुलाई में संजय झा के स्थान पर आलोक रंजन और अक्टूबर में सुषमा सिंह के स्थान पर एडीजी (महिला सुरक्षा) प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव को स्पेशल डीजी बनने का अवसर मिलेगा।

पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना नवंबर में रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह कोई स्पेशल डीजी इस पद पर आएगा। इसमें स्पेशल डीजी का एक पद रिक्त होने पर एडीजी योगेश मुद्गल को मौका मिलेगा। इस तरह इस वर्ष अंत 1991 बैच के सभी अधिकारी पदोन्नत हो जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि विजय कटारिया और अनुराधा शंकर को इसी वर्ष स्पेशल डीजी पद पर पदोन्नति मिली है। बता दें के प्रदेश में स्पेशल डीजी के छह काडर पद और इतने ही नान काडर पद हैं। इस समय ट्रेनिंग में दो स्पेशल डीजी संजय झा और अनुराधा शंकर पदस्थ हैं।

दोनों इसी वर्ष रिटायर हो रहे हैं। पांच एडीजी के स्पेशल डीजी बनने पर उनकी जगह पांच आइजी पदोन्नत होकर एडीजी बनेंगे। इसी तरह से आइजी के पदों पर पदोन्नति होगी।

जून के बाद नए डीजीपी के नाम पर भी मध्य प्रदेश सरकार के स्तर पर मंथन शुरू हो जाएगा। इसके लिए वरिष्ठता क्रम में सबसे ऊपर पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के चेयनमैन केसी मकवाना और फिर ईओडब्ल्यू में डीजी अजय शर्मा हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.