Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

आखिर चरण के चुनाव से पहले कन्याकुमारी जाएंगे पीएम मोदी, विवेकानंद रॉक मेमोरियल में पूरे दिन करेंगे ध्यान

35

लोकसभा चुनाव के लिए 30 मई की शाम को प्रचार थम जाएगा. इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अंतिम चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यान (मेडिटेशन) कर सकते हैं. पीएम मोदी 30 मई की रात कन्याकुमारी पहुंचेंगे और अगले दिन विवेकानंद रॉक मेमोरियल जा सकते हैं. दरअसल, लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण की वोटिंग एक जून को करवाई जाएगी.

सूत्रों के मुताबिक, 31 मई को पूरे दिन वे रॉक मेमोरियल में ध्यान कर सकते हैं. 30 मई गुरुवार को पीएम मोदी सुबह 11 बजे पंजाब के होशियारपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद उनका तमिलनाडु जाने का कार्यक्रम है, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे. पीएम के आधिकारिक कार्यक्रम में 31 मई और एक जून का कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया गया है.

कन्याकुमारी से तिरुवनंतपुरम जाएंगे मोदी

बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी 1 तारीख को ध्यान पूरा करने के बाद कन्याकुमारी से तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना होंगे और वहां से दिल्ली जाएंगे. संसदीय चुनाव 7 चरणों में हो रहे हैं और 1 तारीख को आखिरी चरण का मतदान होना है. प्रधानमंत्री मोदी की कन्याकुमारी यात्रा ने ध्यान आकर्षित किया है. लोकसभा चुनाव का रिजल्ट 4 जून को घोषित किया जाएगा. 2019 लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के समय पीएम मोदी केदारनाथ गए थे, जहां उन्होंने रुद्र गुफा में ध्यान किया था.

पीएम मोदी के सामने अजय राय चुनावी अखाड़े में

प्रधानमंत्री मोदी यूपी की वाराणसी सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं और उनके खिलाफ कांग्रेस ने अजय राय को उतारा है. राय वाराणसी सीट से लगातार तीन बार हार का सामना कर चुके हैं, इसके बावजूद भी कांग्रेस ने चौथी बार उन्हें टिकट दिया है. बीजेपी दावा कर रही है कि पीएम मोदी एक बार फिर से रिकॉर्ड वोटों से जीतने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री ने अपना पर्चा दाखिल करने के दौरान एक रोड शो किया था, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी थी. 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार रैलियां की हैं. चुनाव प्रचार की कमान उन्होंने अपने हाथ में रखी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.