Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मौत वाली Reel… 100 फीट की ऊंचाई से कूदा युवक, 20 सेकंड में पानी के अंदर समा गया

37

आधुनिकता के दौर में लोकप्रियता हासिल करने लिए युवा सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके के रील्स बना रहे हैं. रील्स बनाने के लिए खतरनाक स्टंट भी कर रहे हैं. झारखंड के साहिबगंज में एक युवक ऐसा ही स्टंट कर रहा था. रील्स बनाने के लिए एक युवक ने 100 फीट की ऊंचाई से एक पानी से भरे खदान (तालाब) में छलांग लगा दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसकी मौत हो गई.

घटना साहिबगंज के जिरवाबाड़ी की है. मृतक युवक की पहचान मजहर टोला निवासी मोहम्मद तौसीफ के रूप में की गई है. मृतक युवक तौसीफ अपने दोस्तों के साथ करम पहाड़ी स्थित एक बंद पानी से भरे खदान में स्नान करने गया था. इसी दौरान वे लोग अपने मोबाइल से रील्स बनाने लगे. इसी बीच युवक तौसीफ ने लगभग 100 फीट की ऊंचाई से खदान में छलांग लगा दी. इसके कारण इसे गंभीर चोट लगी और महज कुछ सेकंड के अंदर पानी के अंदर समा गया.

कई घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद

तौसीफ के पानी में डूबने की सूचना उसके दोस्तों ने परिजनों को दी. इधर परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. स्थानीय गोताखोरों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद हुआ. पुलिस ने मृतक युवक तौसीफ के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा

वहीं, घटना के संबंध में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि युवक काफी ऊंचाई से पानी से भरे खदान में छलांग लगा देता है. इसके बाद वह पानी में कुछ देर तक ऊपर दिखता है, लेकिन कुछ सेकंड बाद ही वह पानी में समा जाता है. इस घटना के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. उनके आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे. पुलिस ने युवक के दोस्तों से भी जानकारी जुटाई है. वहीं, युवक के दोस्त भी घटना को लेकर सदमे में हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.