Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

भूत-प्रेत उतारने के लिए चाची बनी कातिल, 2 मासूमों की दी बलि, एक चिट्ठी से खुला राज

31

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अंधविश्वास के चलते एक महिला ने अपने ही दो भतीजों की बलि देकर उन्हें मार डाला. ऐसा उसने तांत्रिक के कहने पर किया. तांत्रिक ने महिला से कहा था कि उस पर भूत-प्रेत का साया है. इसे उतारने के लिए उसे बलि देनी होगी. बस फिर क्या था. महिला ने एक महीने के अंदर अपने ही दो भतीजों की बलि दे डाली. पुलिस ने मामले में हत्यारोपी महिला और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है. तांत्रिक फिलहाल फरार है. उसकी तलाश की जा रही है.

घटना खतौली इलाके के कैलावड़ा गांव की है. 17 मई को यहां एक घर के अंदर से सात साल के बच्चे का शव बरामद हुआ था. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. शव के पास से पुलिस ने तांत्रिक क्रिया का कुछ सामान और एक चिट्ठी भी बरामद की, जिस पर लिखा था- अब शांति मिली… आत्मा को शांति मिले. बस पुलिस को यहीं से शक हो गया कि मामला कुछ गड़बड़ है. इसकी जांच जारी रखी गई.

इससे पहले 24 अप्रैल को घर के अंदर से ही मृतक के पांच वर्षीय भाई का शव भी संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था. उस समय परिजनों ने बीमारी के चलते मासूम की मौत होने की बात सोचकर मृतक बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया था. जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो सामने आया कि बच्चों की चाची अंकिता और उसकी मां रीना ने तांत्रिक के कहने पर बच्चों की हत्या की थी. पुलिस ने अंकिता और रीना को गिरफ्तार कर लिया है और तांत्रिक की तलाश में जुटी हुई है.

तांत्रिक के कहने पर की हत्या

पुलिस ने जब अंकिता से सख्ती से पूछताछ की तो उसने तांत्रिक की सारी बातें उन्हें बता दीं. बताया कि उसकी तबीयत अक्सर खराब रहती थी. जब उसने इस बारे में मां रीना को बताया तो वो उसे तांत्रिक रामगोपाल के पास ले गईं. तांत्रिक रामगोपाल के कहने पर ही अंकिता ने पहले 24 अप्रैल को अपने 5 वर्षीय भतीजे की चुन्नी से गला घोंटकर उसकी बलि दे दी थीय लेकिन कोई फायदा न होने पर उसने दोबारा तांत्रिक के कहने पर 17 मई को अपने दूसरे भतीजे केशव की भी बलि देकर हत्या कर दी. पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपी महिलाओं को कोर्ट में पेश करके आगे की कार्रवाई की जाएगी. फरार तांत्रिक की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.