Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शादी के कुछ दिन बाद ही पति बन गया हैवान, पत्नी के बाल काटकर साड़ी में लगा दी आग, जानिए पूरा मामला..

66

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक महिला के साथ उसके पति और ससुराल के लोगों द्वारा दहेज को लेकर मारपीट और बाल काटने जैसी हरकत करने का मामला सामने आया है। पूरा मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दरअसल द्वारकापुरी थाना की रहने वाली नवविवाहिता की एक महीने पहले शादी हुई थी और अब उसे लगातार परेशान करने मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई गई है।

इस मामले पर डीसीपी ऋषिकेश मीणा ने बताया की एक माह पूर्व ही महिला की शादी हुई और पिछले एक महीने में पति और ससुराल पक्ष द्वारा लगातार उसे परेशान किया जाने लगा दो-तीन दिन पहले पीड़िता के साथ आरोपी पक्ष ने मारपीट करते हुए उसके सर के बाल काटे और आग लगाने की कोशिश भी की थी।

जिससे महिला की साड़ी भी जल गई। महिला ने जब अपने साथ हुई घटना बताई तो पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले में विवेचना शुरू की है। डीसीपी ने कहा कि मामला गंभीर है और मामले में जांच के लिए एक टीम बनाई गई है जो हर पहलू पर बारीकी से जांच करेगी और आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.