Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

“कांग्रेस के नेता बिहारियों का अपमान करते हैं और RJD के नेता उनके लिए वोट मांग रहे”, महाराजगंज में बोले PM मोदी

59

महाराजगंज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज यानी मंगलवार को मोतिहारी के बाद महाराजगंज में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजद और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। पीएम ने कहा कि जैसे-जैसे 4 जून पास आ रहा है मोदी के लिए INDI वालों की गालियां और बद्दुआ की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि मोदी को देश की जनता अगले 5 साल के लिए फिर से चुनने जा रही है।

“बिहारियों का अपमान करने वालों के लिए वोट मांग रहे RJD के नेता”
प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन्होंने बिहार को जंगलराज दिया, नौजवानों को पलायन दिया, परिवारों को गरीबी दी। जिन्होंने बिहार के लोगों को मारा, तड़पाया, माताओं-बहनों का जीवन बर्बाद ​किया। जो लोग आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं, जिन्हें अदालत ने दोषी साबित किया है। इन लोगों की आंखों में मोदी चौबीसों घंटे खटकता है, लेकिन इनकी लाख कोशिशों के बावजूद मैं आपकी सेवा में डटा रहूंगा। आगे पीएम मोदी ने कहा कि INDI गठबंधन वालों ने पहले यहां(बिहार) से उद्योग व्यापार का पलायन करवाया और अब ये लोग बिहार के परिश्रमी साथियों का अपमान करने में जुटे हैं। पंजाब में कांग्रेस के एक नेता कहते हैं कि बिहार के लोगों को पंजाब में बहिष्कार करना चाहिए और RJD के नेता आपसे यहां वोट मांग रहे हैं। वह कहते हैं कि बिहार के लोगों को न पंजाब में घर खरीदने देना चाहिए और न ही पंजाब में बिहारियों को कोई अधिकार देना चाहिए।

‘बिहारियों का सम्मान इंडी गठबंधन वालों के लिए कोई मायने नहीं रखता’
नरेंद्र मोदी  ने कहा कि बिहार की मान-मर्यादा, बिहारियों का सम्मान इंडी गठबंधन वालों के लिए कोई मायने नहीं रखता। जब डीएमके के लोगों ने बिहार को गाली दी, जब तेलंगाना के कांग्रेस नेता ने गालियां दीं, तब भी ये शाही परिवार अपने होठों पर ताला लगाकर बैठ गया था। आगे पीएम ने कहा कि मैं आपको गारंटी देता हूं, आपके लिए दिन-रात मेहनत करूंगा, पहले से भी ज्यादा मेहनत करूंगा। मुझे आपके लिए, आपके भविष्य के लिए, आपके बच्चों के भविष्य के लिए विकसित बिहार बनाना है, विकसित भारत बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.