Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

झूठ बोलकर सत्ता में आये PM मोदी जनता से कर रहे हैं विश्वासघात : खडगे

82

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठ फैलाने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह झूठ बोलकर सत्ता में आए और पिछले 10 साल से देश की जनता से वह विश्वासघात ही कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अब प्रधानमंत्री के झूठ से लोग उकता चुके हैं और लोग भाजपा से किनारा कर रहे हैं। यही वजह है कि अब तक हुए चुनाव में भाजपा की सुनिश्चित हार को देखते हुए मोदी बौखला गए हैं और वह उल्टे सीधी बयान दे रहे हैं।

खडगे ने कहा ‘‘मोदी जी झूठ बोलकर और ध्रुवीकरण करके सत्ता में आये। प्रधानमंत्री अब जो दावा कर रहे हैं वह बचकाना है और मुझे उनसे सहानुभूति है। उनके भाषण अब काम नहीं कर रहे हैं, क्योंकि भारत की जनता को सच्चाई का एहसास हो गया है। इंडिया समूह अगली सरकार बनाएंगी।’

उन्होंने कहा ‘‘नरेंद्र मोदी के झूठ, दुष्प्रचार और उनकी मित्र मीडिया एक तरफ – सच की आवाज़ एक तरफ। भाजपा सरकार में 10 साल के विश्वासघात से पैदा हुआ आक्रोश अब क्रांति का रूप ले चुका है। ये सिर्फ हरियाणा की नहीं, पूरे देश की आवाज़ है। अब इंडिया समूह की आंधी रुकने वाली नहीं है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.